Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
मनोरंजन

शाहिद कपूर के बचपन के किरदार में नजर आएंगे दून के सक्षम

देहरादून: हिंदी फिल्म बत्ती गुल, मीटर चालू फिल्म जहां अपने पहाड़ी लहजे ‘बल’ और ‘ठहरा’ को लेकर चर्चा में है। वहीं 21 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में दून के बाल कलाकारों को भी मुख्य भूमिकाओं में मौका दिया गया है। एक ओर जहां श्रद्धा कपूर के बचपन के किरदार में स्वर्णिम सेठी दिखेंगी, वहीं शाहिद कपूर के बचपन की भूमिका भी दून के 12 वर्षीय सक्षम उनियाल निभा रहे हैं।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान सक्षम उनियाल ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। रेस कोर्स निवासी सक्षम ने बताया कि फिल्म में वह शाहिद के बचपन की भूमिका में हैं, जिनका नाम एसके है।

उन्होंने बताया कि जनवरी में दून की मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका पुर्वाल के कहने पर उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और उनका चयन हो गया। बताया कि ऋषिकेश में फिल्म के सेट पर उन्होंने बहुत मस्ती की। सभी का बहुत प्यार मिला और शाहिद कपूर ने उनकी एक्टिंग की सराहना भी की।

सेंट जोजफ्स में छठी कक्षा के छात्र सक्षम भविष्य में एक्टिंग, क्रिकेट या मर्चेट नेवी में कॅरियर बनाना चाहते हैं। डांस, सिंगिंग, गिटार बजाना, फुटबॉल खेलना भी उन्हें काफी पसंद है। बताया कि फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरुख खान की एक्टिंग देखकर उनके मन में अभिनय के प्रति रुचि पैदा हुई। इसके बाद वह एक्टिंग से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेने लगे। उनके पसंदीदा अभिनेता वरुण धवन और शाहिद कपूर हैं।

अभिनेत्रियों में उन्हें दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर काफी पसंद हैं। बताया कि उन्होंने यूट्यूब विज्ञापनों के लिए भी काम किया है। इसके साथ ही निर्माता परिणीता बडोनी और निर्देशक सुनील बडोनी की शॉर्ट फिल्म ‘औलाद’ में भी वो अभिनय कर चुके हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भेजा जाएगा।

इस मौके पर संयम के पिता कमल उनियाल, माता मौली उनियाल, दादा गोविंद राज उनियाल, दादी देवेश्वरी उनियाल, बहन सोनाक्षी, इशिता सभी ने फिल्म की सफलता की शुभकामना दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!