Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय गृह मंत्री शाह का बड़ा बयान : दो तिहाई बहुमत से बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार, ममता सरकार का आ गया अंत का समय

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2020, गुरुवार। दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री तथा भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने गुरुवार को बांकुड़ा में कहा कि राज्य में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही परिवर्तन संभव है तथा राज्य में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। शाह ने तृणमूल सुप्रीमो पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में ममता बनर्जी के प्रति भयंकर जनाक्रोश दिख रहा है। उनकी जनविरोधी नीतियों का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों को भारी उम्मीदें दिख रही हैं।

[box type=”shadow” ]

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बांकुड़ा जिले में आदिवासियों के गढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान ममता बनर्जी पर जोरदार प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में तृणमूल सरकार के प्रति भयंकर जनाक्रोश दिख रहा है। उनकी जनविरोधी नीतियों का खामियाजा गरीब व आम लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित लोगों की भीड़ व उनका उत्साह बता रहा है कि ममता सरकार की मृत्यु की अब घंटी बज चुकी है। यानी उसके अंत का समय आ गया है। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में भारी उम्मीदें दिख रही है। मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल में भी परिवर्तन होगा और अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा यहां दो तिहाई बहुमत की सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि ममता बनर्जी केंद्र की योजनाओं को राज्य में गरीबों तक पहुंचने नहीं दे रही है, इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। वह इस डर से इन योजनाओं को  लागू नहीं कर रही है कि से भाजपा को फायदा होगा, लेकिन इससे भाजपा को रोका नहीं जा सकता है। बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने का पूरा मन बना लिया है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गरीबों व युवाओं का हक मारने वाली इस भ्रष्टाचारी व अत्याचारी सरकार को बंगाल से उखाड़ फेंकिए। हम आपसे वादा करते हैं कि बंगाल को सोनार बांग्ला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के लिए 80 से ज्यादा योजनाएं चला रही है लेकिन बंगाल के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। आयुष्मान भारत से लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर यहां चौमुखी विकास होगा। इधर, बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शाह बांकुड़ा के रविंद्र भवन में जंगलमहल के कई जिलों के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक कर रहे हैं। बांकुड़ा में वह एक आदिवासी के घर में दोपहर का भोजन भी करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पिछले महीने न्यायिक हिरासत में मरनेवाले वाले भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से बुधवार रात मुलाकात की। पूर्व मेदिनीपुर जिले के पताशपुर में मदन घोराई को अपहरण के मामले में 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था और 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ शाह ने घोराई के परिवार से कोलकाता हवाई अड्डे पर मुलाकात की। भाजपा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने शिकायत की है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और दूसरी बार घोराई के पोस्टमार्टम की मांग करने के बाद राज्य सरकार परिवार के प्रति उदासीनता बरत रही है। शाह ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘शहीद बूथ उपाध्यक्ष मदन घोराई के परिवार से कोलकाता में मुलाकात की। मैं इस बहादुर परिवार के सामने नतमस्तक हूं। पश्चिम बंगाल में दमन और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा हमेशा ऋणी रहेगी।[/box]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने गुरुवार को उन पर निशाना साधा और इसे चुनावी स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल आकर शाह नाटक कर रहे हैं। बंगाल की जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। यहां की जनता ममता बनर्जी के साथ हैं और फिर तृणमूल की ही सरकार अगले साल बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर किस तरह पूरे देश को धोखा दिया इसे लोग भूले नहीं हैं। चाहे अमित शाह यहां कुछ भी कर लें यहां की जनता ममता बनर्जी के ही साथ है।

सम्बंधित खबर के लिए क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/amit-shah-arrived-in-kolkata-to-take-stock-of-the-partys-organizational-functions-in-view-of-the-2021-assembly-elections/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!