Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

गुजरात के नवसारी में बस और कार की टक्कर; 9 लोगों की मौत, करीब 15 अन्य घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 दिसम्बर 2022, शनिवार, गुजरातगुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के एक लग्जरी बस से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें भी कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गाँव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में बस चालक को हार्ट अटैक आ गया। इसकी वजह से वह गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार में टक्कर मार दी।

‘नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूँ’ : प्रधानमंत्री मोदी

गुजरात के नवसारी में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी ने दु:ख जताते हुए कहा, ‘नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूँ। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जायेंगे। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को की ओर 2 लाख जबकि घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि के रूप दिया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर ट्वीट कर शोक जताया। अमित शाह ने कहा, ‘गुजरात के नवसारी में हुुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार मुहैया करा रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

नवसारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि दुर्घटना वेसमा गांव के पास एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब बस वलसाड की ओर जा रही थी, जबकि एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी।

गुजरात के नवसारी के डीएसपी, वीएन पटेल ने कहा, “नवसारी में अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर बस और कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक को सूरत रेफर किया गया है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!