Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, पाँच लोगों की हालत गंभीर 

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2023, बुधवार, रोहतास। भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शिवसागर थानाक्षेत्र से पखनारी के पास हुई। NH 2 पर बुधवार अहले सुबह कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसी लोगों की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि स्कॉर्पियो कंटेनर में जा घुसी। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान : तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9), और सोनी कुमारी (35) के रूप में हुई। वहीं घायलों में  रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) और उपेंद्र शर्मा (30) शामिल हैं। परिनजों का कहना है कि स्कॉर्पियो पर 12 लोग महिला पुरुष बच्चे सवार होकर बोधगया से कैमूर जिला के सबार थाना के कुडारी गांव लौट रहे थे। रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोग परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हाईवे के साइड कई जगह ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर छोड़ देते हैं, अंधेरा होने के कारण कई बार चालक को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देता और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!