Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
क्राइम

इस्माईला गांव में सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका में जांच तेज

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला थाना अंतर्गत इस्माईला गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय जलघर (वाटरवर्क्स) की डिग्गी के पास एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल (FSL) की फॉरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही 9बी इलाके के रहने वाले 33 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है।

पानी सप्लाई करने पहुंचे कर्मचारियों ने देखा शव
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी हमेशा की तरह पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए जलघर की डिग्गी के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। वहां जमीन पर खून से लथपथ नीरज का शव पड़ा हुआ था। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के गणमान्य लोगों और पुलिस को दी। पुलिस जांच में सामने आया कि नीरज एक फैक्टरी में मजदूरी करता था, लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह से वह काम पर नहीं जा रहा था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तक नीरज घर पर ही था, जिसके बाद वह किसी काम से बाहर निकला और सुबह उसकी मौत की खबर आई।

जान बचाने के लिए जलघर की तरफ दौड़ा था नीरज
घटनास्थल और आसपास के निरीक्षण के बाद पुलिस ने एक मकान के बाहर ईंटों के बीच छुपाई गई खून से सनी ‘कस्सी’ (फावड़ा) बरामद की है। इसके अलावा नीरज की चप्पलें और कमीज भी शव से काफी दूरी पर पड़े मिले।

पुलिस का अनुमान है कि नीरज पर हमला करने वाले आरोपियों की संख्या दो से तीन रही होगी। शुरुआती हमले के बाद नीरज अपनी जान बचाने के लिए जलघर की तरफ दौड़ा होगा, लेकिन हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और कस्सी से उसकी गर्दन काटकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे कस्सी को वापस मकान मालिक के घर के बाहर ईंटों में छिपाकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों पर शक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्यारे गांव के ही हो सकते हैं, जिन्हें गलियों और रास्तों की अच्छी जानकारी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीम गांव के रास्तों, घरों और आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!