Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने विशेष यातायात प्लान किया लागू 

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 02 जून 2024, नैनीताल। शहर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में पर्यटकों की बंपर आमद बनी हुई है। सुबह से ही पर्यटकों का दबाव बढ़ने का असर शहर की आंतरिक सड़कों पर पर्यटक वाहन रेंगते रहे और जाम लगने से पर्यटक व स्थानीय लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ी। वाहनों का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया है। एंट्री प्वाइंट पर पर्यटक वाहनों को रोककर शटल सेवा के माध्यम से शहर तक भेजा गया। शहर में करीब तीन हजार वाहनों से 20 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुँचने का अनुमान लगाया जा रहा है। रूसी बाइपास व नारायण नगर में करीब चार सौ पर्यटक वाहनों को रोका गया है और शटल सेवा से पर्यटकों की शहर में एंट्री की गई।

सुबह ही शहर में पर्यटक वाहनों की हल्द्वानी, कालाढूंगी व भवाली रोड से कतार लगी रही। डीएसए, अशोक पार्किंग, बीडी पाण्डे के समीप, अंडा मार्केट, मेट्रोपोल में पुरानी व नई पार्किंग, कलेक्ट्रेट, तल्लीताल व सूखाताल फुल हो जाने के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। भारी संख्या में नैनीताल पहुंचे पर्यटक कैंची धाम की ओर भी रुख करते दिखे। जिससे भवाली मार्ग में सेनेटोरियम से जोखिया तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ता देख करीब 11 बजे पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया।

भवाली की ओर से आ रहे पर्यटक वाहनों को मस्जिद तिराहे से वाया ज्योलीकोट डायवर्ट किया जा रहा है जबकि हल्द्वानी और कालाढूंगी से आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी व नारायण नगर क्षेत्र में पार्क करवाया गया। जहां से पार्किंग वाले होटलो में एडवांस बुकिंग कर आने वाले पर्यटक वाहनों को ही एंट्री दी गई। रोके गए वाहनों के पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से शहर तक लाया गया। हालांकि शहर के भीतर पार्किंग स्थलों में स्थान खाली होने के बाद पुलिस पर्यटक वाहनों को रोक-रोककर प्रवेश भी देती रही।

पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर में खासी चहल-पहल बनी रही। केव गार्डन, स्नो व्यू, चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन, वॉटरफॉल समेत तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से पटे रहे। नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों का भी तांता लगा रहा। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आगामी दो सप्ताह तक शहर में पर्यटन सीजन चरम पर रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!