Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

सुरक्षाबलों ने 5 विदेशी आतंकियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2023, शुक्रवार, श्रीनगर सेना ने शुक्रवार की तड़के उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम बनाते हुए 5 विदेशी आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो सामान भी मिला है।

इस घटना के बाद से पूरे उत्तरी कश्मीर पर एलओसी पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सेना ने सभी फील्ड कमांडरों को दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा है। बीते तीन दिनों में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में यह घुसपैठ का दूसरा प्रयास है।

13 जून को सेना के जवानों ने दो आतंक‍ियों को मार गिराया था

इससे पूर्व 13 जून को डोगानाड़ मच्छल सेक्टर में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। यहां मिली जानकारी के अनुसार, यह घुसपैठ जिला कुपवाड़ा के जमगुंड इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को अपने तंत्र से वीरवार की दोपहर को पता चला था कि गुलाम जम्मू कश्मीर से पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकियों का एक दल घुसपैठ कर सकता है। इसके आधार पर सेना ने कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी थी।

एलओसी के अग्रिम छोर पर गश्त कर रहे सैन्य दल

वीरवार को आधी रात के बाद करीब एक बजे जमगुंड में एलओसी के अग्रिम छोर पर गश्त कर रहे सैन्य दल ने स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल काे भारतीय इलाके की तरफ आते देखा। उन्होंने उसी समय आस पास की सभी चौकियों और नाका पार्टियों को सचेत करते हुए आतंकियों की हरकत पर नजर रखना शुरु कर दिया। जेैसे ही आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल हुए जवानों ने उन्हें ललकारते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा।

आतंकियों ने वापस भागने का किया था प्रयास

इस पर आतंकियों ने वापस भागने का प्रयास किया। उन्होंने जवानों पर गोली भी चलाई। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। मुठभेड़ वीरवार को आधी रात के बाद करीब सवा एक बजे शुरु हुई और आज सुबह चार बजे तक जारी रही। सूर्योदय के बाद जवानों ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए मुठभेड़स्थल की तलाशी ली । उन्हें वहां गोलियों से छलनी पांच आतंकियों के शव व उनका साजो सामान मिला।

कश्मीर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पांच आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए सभी आतंकी विदेशी हैं और उनका लश्कर या फिर जैश ए मोहम्मद से संबंध हो सकता है। उनसे बरामद सााजो सामान व दस्तावेजों की जांच की जा रही हे। उकसे बाद ही उनके नाम पता चल पाएंगे।

आतंकी अलमास कश्मीर में पहुंचा रहा हथियार और नशीले पदार्थ 

आतंकी अलमास न सिर्फ गुलाम जम्मू-कश्मीर से स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों को कश्मीर में सुरक्षित घुसपैठ में मदद करता है, बल्कि अपने तंत्र के जरिये हथियार व नशीले पदार्थ भी उत्तरी कश्मीर में पहुंचा रहा है। वह इंटरनेट मीडिया के जरिए कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के लिए नया कैडर भर्ती करने के षड्यंत्र में भी लगा हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!