Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी की बढ़ाई गयी सुरक्षा, मिली ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, नई दिल्ली। नगरपालिका चुनाव के प्रचार के बीच भाजपा विधायक और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पिछले कुछ दिनों में एक से अधिक बार चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने शनिवार को सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें केंद्र की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली है। इससे पहले विपक्षी नेता के साथ सुरक्षाकर्मियों के चार वाहन रहते थे। इसमें दो का और इजाफा किया गया है। अब से सुवेंदु अधिकारी के साथ कुल छह गाड़ियों में सुरक्षाकर्मी होंगे। इसके साथ ही उनके साथ छह अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षाकर्मी रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि सभी छह सीआरपीएफ के जवान हैं।

विदित रहे कि पिछले सप्ताह कांथी नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 में भाजपा प्रत्याशी के लिए सुवेंदु अधिकारी चुनाव प्रचार करने गए थे। इस वार्ड से तृणमूल प्रत्याशी मंत्री अखिल गिरि के बेटे तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता सुप्रकाश गिरि चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुआ। नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। सुवेंदु अधिकारी का आरोप है कि राज्य सरकार पुलिस को निर्देश देकर उन्हें रोक रही हैं। राज्य के खेल मंत्री अरुप विश्वास ने सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर कहा-‘जनता सबसे बड़ी सुरक्षा है। हम जनता कार्य करते हैं।’ चुनाव प्रचार के बीच भाजपा विधायक और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पिछले कुछ दिनों में एक से अधिक बार चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। केंद्र सरकार ने सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें केंद्र की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली है। इससे पहले विपक्षी नेता के साथ सुरक्षाकर्मियों के चार वाहन रहते थे। इसमें दो का और इजाफा किया गया है। अब से सुवेंदु अधिकारी के साथ कुल छह गाड़ियों में सुरक्षाकर्मी होंगे। इसके साथ ही उनके साथ 6 अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षाकर्मी रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि सभी 6 CRPF के जवान हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!