Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

अंबाला एयरबेस के करीब चार गांवों में धारा144 लगा दी गई, घरों की छतों पर चढ़ने से रोक

पांच राफेल फाइटर विमान आज दोपहर अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगे। इसकेे लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। एयरफोर्स स्‍टेशन क्षेत्र और आसपास के चार गांवों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया गया है। एयरफोर्स स्‍टेशन की ओर जानेवाली सड़कों की सुबह से ही नाकेबंदी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को एयरफोर्स स्टेशन के आसपास बने मकानों की छतों पर चढ़ने पर पाबंदी लगा दी है। बलदेव नगर, गरनाला, बरनाला, धूलकोट, पंजोखरा गांवों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाया गया ह‍ै। अंबाला स्टेशन के आसपास  फोटोग्राफी करने पर भी रोक लगा दी गई है।

अंबाला एयरबेस स्‍टेशन के आसपास के साथ-साथ पूरे अंबाला छावनी क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी है। अंबाला एयरबेस के आसपास के क्षेत्र में पुलिस के जवान तैनात हैं। एयरबेस की ओर जानेवाली सड़कों की नाकेबंदी जैसी कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के जवान इन सड़कों पर तैनात हैं और वाहनों को एयरबेस की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस ने अंबाला एयरफोर्स स्‍टेशन के आसपास के चार गांवाें में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। बाकायदा पुलिस ने उद्घोषणा कर लोगों को जागरूक किया है। इन गांवों और इनके आसपास पुलिस के जवान तैनात हैं।

एसपी ने थाना प्रभारियों की ड्यूटी और डीएसपी की लगाई मॉनिटरिंग

एसपी अभिषेक जोरवाल ने बलदेव नगर, अंबाला कैंट और पंजोखरा के थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि लोगों को एयरफोर्स स्टेशन के आसपास छतों पर न चढऩे दें। मॉनिटरिंग के लिए डीएसपी को लगाया गया है। एयरफोर्स स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने व डायवर्ट करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

दूसरी ओर, शहर में राफेल फाइटर विमानों के आगमन के मद्देनजर हवन और यज्ञ किए जा रहे हैं। लोग जगह-जगह हवन कर रहे हैं। शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में तिरंगे बैलून के गुच्‍छे लेकर राफेल का स्‍वागत करने का तैयार हैं। हालांकि प्रशासन ने लाेगोें काे ऐसा करने से मना किया है।

 विज बोले- करोना काल न होता तो भंगड़ा डालते

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला एयरबेस में राफेल की तैनाती को देखते हुए एयरफोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। गृह मंत्री विज कहा कि सारा शहर, सारे लोग अपनी पलकें बिछाए बैठे हैं। यह करोना काल है, एकत्र नहीं हो सकते, अन्‍यथा आज शहर में हर सड़क पर लोग भंगड़ा डालते। विज ने कहा राफेल जेट की तैनाती से लोगों में जोश है। यह अंबाला छावनी के लिए, देश के लिए बहुत बड़े गर्व की बात हैै।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!