Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादूनमनोरंजनसामाजिक गतिविधियाँ

सचिवालय क्रिकेट क्लब एवं वाई.सी.सी. 11 (मीडिया इलेवन) के बीच खेला गया 22-22 ओवरों का एक मैत्री मैच

सचिवालय क्रिकेट क्लब ने 4 रन से मैच जीता, टिकराज रहे मैन ऑफ द मैच

आज के मैच का विशेष आकर्षण रहे “अपने सपने” संस्था के संस्थापक अरूण कुमार यादव एवं जरूरतमंद बच्चे

सचिवालय क्रिकेट क्लब ने “अपने सपने” संस्था के होनहार बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 मई 2023, देहरादून। आज सचिवालय क्रिकेट क्लब एवं वाई.सी.सी. 11 (मीडिया इलेवन) के बीच दून बलूनी क्रिकेट ग्राउंड में 22-22 ओवरों का एक मैत्री मैच खेला गया। सचिवालय क्रिकेट क्लब के कप्तान अनुज चमोली द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया गया।

सचिवालय की टीम 20.3 ओवर में 157 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से संदीप बिष्ट ने 29, दिवाकर ने 25, विनोद ने 16, नूर-मनोज ने 14 और अनिल काला ने 11 रन बनायें। वाई.सी.सी. 11 की ओर से सुरेंद्र डसीला ने 4 और अभय के 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाई.सी.सी. 11 की टीम 153 रनों पर ऑल आउट हो गई। मनीष ने 63, साकेत ने 40, हर्ष ने 17 और अभय ने 14 रन बनाए। सचिवालय की ओर से टिक राज और राजेंद्र रतूड़ी ने तीन-तीन विकेट लिए और अनुज चमोली ने एक विकेट लिया। इस तरह सचिवालय ने यह मैच 4 रन से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच टिकराज रहे।

आज के मैच का विशेष आकर्षण “अपने सपने” संस्था के संस्थापक अरूण कुमार यादव एवं जरूरतमंद बच्चे रहे, जिन्होंने हाल ही में उतराखंड बोर्ड से दसवीं/ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अपने ‘सपने संस्था’ जरूरतमंद/असहाय बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ ऐसे बच्चों की शिक्षा रुके नहीं इसलिए इन बच्चों के परिवार की भी मदद संकट के समय में मेडिकल एवं राशन के रूप में करती आ रही है।

सचिवालय क्लब द्वारा इन जरूरतमंद/वंचित एवं मेधावी बच्चों को बोर्ड मे अच्छे नंबरों से पास होने के लिए 1-1 ट्रॉफी और ₹ 500-500 नगद पुरस्कार प्रदान किया। श्री अनिल काला द्वारा संस्था के बच्चों के लिए ₹ 5000 का नगद पुरस्कार दिया गया और श्री नरेंद्र चंद द्वारा ₹ 2000 का नगद पुरस्कार दिया गया। सचिवालय क्रिकेट क्लब इन होनहार बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!