Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, लोकसभा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रैल तक चलेगा। विपक्षी दल बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्षी दल कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।

बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार पर बेरोजगारी, पीएफ पर ब्याज दर में कटौती और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई मुद्दों को लेकर हमला कर सकते हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जनता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विशेष रूप से यूक्रेन में फंसे छात्रों की समस्याओं को दूर करने के अलावा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा करेगी।

  • 11:35 AM, 2022-03-14T11:35:37भूपेंद्र यादव का कांग्रेस पर निशानाकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कितना भी मंथन करे, वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकती। कांग्रेस राजा-महाराजाओं का रजवाड़ा है और कांग्रेस को इससे बाहर नहीं निकलना है। जनता ने इनको बाहर करने का मन बना लिया है। संसदीय बोर्ड उत्तराखंड पर जल्द निर्णय लेगा।
  • 11:31 AM, 2022-03-14T11:35:3715 मार्च को भाजपा संसदीय दल की बैठकभाजपा संसदीय दल की बैठक 15 मार्च को होगी। भाजपा ने अपने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से बैठक में उपस्थित रहने को कहा है।
  • 11:29 AM, 2022-03-14T11:35:37अर्जुन राम मेघवाल का बयानबजट सत्र में मंत्रालय के जो डिमांड प्रोग्राम हैं उन पर चर्चा होगी और जम्मू कश्मीर के विषय पर फाइनेंशियल बिजनेस पर भी चर्चा होगी: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
  • 11:08 AM, 2022-03-14T11:35:37बजट सत्र की कार्यवाही शुरूसंसद के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है।
  • 10:37 AM, 2022-03-14T11:35:37संसद पहुंचे भाजपा सदस्यभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्तार अब्बास नकवी, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और अन्य सदस्य कार्यवाही में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे।
  • 10:31 AM, 2022-03-14T11:35:37यूक्रेन मुद्दे पर बयान देंगे विदेश मंत्रीविदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में मंगलवार को बयान देंगे।
  • 10:27 AM, 2022-03-14T11:35:37बजट सत्र से पहले खड़गे का बयानकांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारी रणनीति है कि हम इस चर्चा में भाग लेंगे और जनता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे। विशेष रूप से छात्र जो यूक्रेन में फंसे थे, उनकी समस्याओं को कैसे दूर किया जाना चाहिए। महंगाई, बेरोजगारी ये सभी समस्याएं हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए।
  • 10:19 AM, 2022-03-14T11:35:37आज पेश होगा जम्मू-कश्मीर का बजटजम्मू-कश्मीर के बजट की प्रतियां संसद में लाई गई हैं। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी।
  • 10:05 AM, 2022-03-14T11:35:37इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्षविपक्षी दल आज कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेर सकते हैं। विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को बेरोजगारी, पीएफ पर ब्याज दर में कटौती और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई मुद्दों पर घेर सकती हैं।
  • 09:57 AM, 2022-03-14T11:35:37बजट सत्र से पहले लोकसभा स्पीकर ने किया ट्वीटलोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उम्मीद जताई है कि बजट सत्र का दूसरा चरण शांतिपूर्ण चलेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, लोकसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से प्रारंभ हो रहा है। आशा है कि माननीय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक सहयोग से सदन में जनता से जुड़े विषयों पर स्वस्थ और परिणाममूलक संवाद होगा।
  • 09:27 AM, 2022-03-14T11:35:37बजट सत्र से पहले बीएसी की बैठकबजट शुरू होने से पहले राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक होगी। ये बैठक सुबह 10 बजे संसद में होगी।
  • 09:11 AM, 2022-03-14T11:35:37रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्तावकांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रूस-यूक्रेन युद्ध और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।
  • 09:08 AM, 2022-03-14T11:35:37लोकसभा में पेश होगा जम्मू-कश्मीर का बजटकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!