Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आयोजित की गई जिला पर्यटन विकास समिति (DTDC) की द्वितीय बैठक

District Tourism Development Committee (DTDC) organized under the direction of District Magistrate Tehri Garhwalआकाश ज्ञान वाटिका, 01 फ़रवरी 2023, बुधवार, टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आज जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिला पर्यटन विकास समिति (डीटीडीसी) की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय परिसम्पतियों के संचालन एवं रख-रखाव के तहत पर्यटक आवास गृह सुनहरीगाड, पर्यटक सुविधा केन्द्र बग्लों की काण्डी, सौड़ व सेममुखेम, 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत निर्मित 14 दुकानों का संचालन, पर्यटक आवास गृह (नैखरी) चन्द्रबदनी का जीर्णोद्वार एवं संचालन, पर्यटक अतिथि गृह (रैन बसेरा) सुमनक्यारी का संचालन, कौड़िया साईक्लिंग ट्रैक संचालन, एगलिंग गतिविधि एवं डाईजर के समीप ईको पार्क, ट्रैक रूट एवं झील निर्माण के संबंध में चर्चा की गई।

जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी टिहरी अतुल भण्डारी ने बताया कि पर्यटक आवास गृह सुनहरीगाड का मरम्मत कार्य हुआ है, जिसका वर्तमान में संचालन नहीं हो रहा है। पर्यटक सुविधा केन्द्र सेममुखेम में झील निर्माण, एप्रोच रोड आदि कार्य होने हैं। समिति द्वारा पर्यटक आवास गृह सुनहरीगाड, पर्यटक सुविधा केन्द्र बग्लों की काण्डी, सौड़, सेममुखेम, पर्यटक अतिथि गृह (रैन बसेरा) सुमनक्यारी के संचालन हेतु संयुक्त निविदा कराये जाने का निर्णय लिया गया।

13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत निर्मित 14 दुकानों के संचालन को लेकर ओपन टू ऑल कर प्राथमिकता स्थानीय लोगों को दिये जाने की बात कही गई। कौड़िया साईक्लिंग ट्रैक में साइनेज, सेफ्टी गेयर आदि व्यवस्थाएं करने के साथ ही कैम्पिंग साइट, ब्रहमा ब्रिज, वर्ड वाचिंग, बेस कैम्प, ट्री हाॅउस आदि के रूप में विकसित करने हेतु ईको टूरिज्म के तहत राज्य सेक्टर में प्लान करने को कहा गया। इसके साथ ही डांडाचाली, हुलाड़ाखाल, सूरीधाार, थात गाँव, खैट पर्वत, देंतखाल, माजफ गाँव, खैट-पीड़ी आदि को नये डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने हेतु वन विभाग, राजस्व विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने की बात कही गई।

बैठक में डीएफओ टिहरी वी.के. सिंह, ब्लाॅक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, प्रभारी एसटीओ टिहरी डी.एस. पुण्डीर, एटीओ अरविन्द चौहान, एसएसपी कार्यालय से के.एस. चौहान उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!