Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 जुलाई 2026, रुद्रप्रयाग। जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच धारा में बने टापू पर फंसी तीन महिलाओं को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने सुरक्षित बचा लिया। तेज बहाव के बीच चलाए गए रेस्क्यू अभियान में SDRF के जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी महिलाओं को सकुशल नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, तिलवाड़ा क्षेत्र में तीन महिलाओं के नदी के बीच बने टापू पर फंसने की सूचना SDRF को मिली। सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि पोस्ट से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीनों महिलाएं लकड़ी एकत्र करने के लिए नदी पार गई थीं। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे वे बीच धारा में बने टापू पर फंस गईं। नदी का बहाव लगातार तेज होने के कारण उनके लिए अपने दम पर बाहर निकलना संभव नहीं था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेज बहाव के बावजूद टीम के एक जवान ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से उफनती नदी को पार कर महिलाओं तक पहुंच बनाई। इसके बाद सुनियोजित और समन्वित प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी के किनारे पहुंचाया गया।

रेस्क्यू की गई महिलाओं की पहचान रवीना देवी (25 वर्ष), गीता देवी (36 वर्ष) और पिंकी देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों तिलवाड़ा क्षेत्र की निवासी हैं। समय रहते हुए सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने SDRF टीम की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!