Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्डदेहरादून

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026, देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी हो गई। एसडीआरएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार, 21 अगस्त को ढालीपुर इंटेक के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान रजत पुंडीर का शव बरामद कर लिया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

18 अगस्त को नहर में गिरी थी कार

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को शक्ति नहर में एक कार गिरने और उसमें सवार व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

दो दिन बाद बरामद हुआ दुर्घटनाग्रस्त वाहन

अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने शक्ति नहर के अलग-अलग संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। लगातार प्रयास के बाद 20 अगस्त की शाम करीब सात बजे दुर्घटनाग्रस्त कार को नहर से बरामद कर लिया गया। हालांकि, वाहन में सवार रजत पुंडीर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

ढालीपुर इंटेक के पास मिला शव

कार मिलने के बाद भी एसडीआरएफ की टीम ने रजत पुंडीर की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी रखा। शुक्रवार को ढालीपुर इंटेक के समीप तलाशी के दौरान टीम को लापता युवक का शव बरामद हुआ। इसके बाद शव को जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीमों ने कई संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। संयुक्त प्रयास और बेहतर समन्वय के बाद लापता युवक की तलाश पूरी हो सकी।

Loading

error: Content is protected !!