Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

एसडीसी फाउंडेशन और एयरबस देहरादून, उत्तराखंड में संयुक्त रूप से करेंगे 300 प्लास्टिक बैंकों की स्थापना

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्यूनिटीज (एसडीसी) फाउंडेशन सी.एस.आर. सहयोग के माध्यम से विमान बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी एयरबस इंडिया के साथ मिलकर देहरादून में 300 प्लास्टिक बैंकों की स्थापना करेगा। एयरबस ऐरो स्पेस इंडस्ट्री में दुनिया की एक जानी-मानी, प्रमुख कंपनी है। एयरबस कमर्शियल एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी दुनिया भर में ग्राहकों के लिए एयरोस्पेस उत्पादों, सेवाओं और समाधानों के डिजाइन, निर्माण और वितरण में अग्रणी है। यह यूरोप की सबसे बड़ी वैमानिकी और अंतरिक्ष कंपनी है और एविएशन उद्योग में सबसे आगे है।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज़ (एसडीसी) फाउंडेशन देहरादून स्थित पर्यावरण क्रियान्वयन और एडवोकेसी समूह है। फाउंडेशन उत्तराखंड में सतत विकास और नागरिक सहभागिता के मुद्दों पर लगातार काम कर रहा है। इसके कार्य क्षेत्र में मुख्य रूप से जलवायु और पर्यावरण संरक्षण, सतत शहरीकरण और ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन शामिल हैं।

एसडीसी फाउंडेशन और एयरबस के समझौते के तहत एसडीसी फाउंडेशन प्लास्टिक बैंकों के माध्यम से प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करेगा। इस कचरे को एक जगह जमा करके अलग-अलग तरह के प्लास्टिक को फाउंडेशन के सेग्रीगेशन सेंटर में छांटा जाएगा और सीएसआईआर-आईआईपी की प्लास्टिक से ईंधन परियोजना के लिए सौंपा जाएगा। एसडीसी फाउंडेशन पहले भी देहरादून में प्लास्टिक बैंक योजना पर काम कर चुका है।

ये प्लास्टिक बैंक स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, शोरूम, सरकारी ऑफिस, अस्पताल, धार्मिक स्थल, होटल और अपार्टमेंट आदि में स्थापित किए जाएंगे। अगले 6 महीने में 70 से 80 प्लास्टिक बैंक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च 2025 तक 250 से 300 प्लास्टिक बैंक स्थापित कर दिए जाएंगे। इस अभियान के तहत लोगों को, और खासकर छात्रों और युवा वर्ग को वर्कशॉप, सफाई अभियान और रैलियों के माध्यम से प्लास्टिक उपयोग में कमी, इसके दुबारा इस्तेमाल करने और रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने एयरबस के साथ साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि “बदलती जीवनशैली और पर्यटकों की बड़ी आमद के साथ पिछले कई वर्षों में प्लास्टिक कचरे में काफी वृद्धि हुई है। इस प्रोजेक्ट के तहत सेग्रीगेशन के अलावा प्लास्टिक कचरे को वैज्ञानिक तरीके से रीसायकल किया जाएगा। एक ओर जहां ये सर्कुलर इकॉनमी की सोच को गति देगा, वही प्लास्टिक बैंकों के माध्यम से देहरादून शहर में प्लास्टिक कचरे का बोझ भी कम होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!