Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में स्‍कूलों को कर दिया गया बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर से पाबंदियों का दौर शुरू हो चुका है। महामारी की वजह से कुछ समय पहले खुले स्‍कूलों को फिर से बंद किया जा रहा है। महाराष्‍ट्र में बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर से स्‍कूलों को बंद करना पड़ा है। एक छात्र की मां ने एएनआई को बताया कि उन्‍हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि स्‍कूल बंद कर दिया गया है। स्‍मार्टफोन न होने की वजह से उनका बेटा आनलाइन क्‍लासेस नहीं कर पाता है। इससे उसकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।

दिल्‍ली समेत उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, गोवा, हरियाणा, तेलंगाना, झारखंड में बढ़ते मामलों के चलते स्‍कूलों को बंद कर दिया गया है। झारखंड में फिलहाल 15 जनवरी तक स्‍कूलों को बंद किया गया है। हालांकि कुछ राज्‍यों में बड़ी क्‍लासेस के छात्रों को स्‍कूल बुलाया जा रहा है। अधिकतर राज्‍यों में 10 और 12वीं की क्‍लासेस आफलाइन मोड में ही रखने का फैसला किया है। 

दिल्‍ली में एम्‍स के फैकल्‍टी स्‍टाफ की छुट्टियां रद 

दिल्‍ली में पहले से ही बढ़ती ठंड और कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्‍कूलों को बंद किया जा चुका है। दिल्‍ली में ओमिक्रोन के बढ़ते मामले भी इसकी एक वजह बने हैं। देश में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसमें इसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन का भी हाथ शामिल है। इसकी संक्रमण की रफ्तार अब तक सामने आने वाले सभी वैरिएंट से काफी अधिक है। हालांकि दिल्‍ली स्थित एम्‍स ने अपने सभी फैकल्‍टी मैंबर्स को तुरंत ड्यूटी ज्‍वाइन करने को कहा है। एम्‍स ने विंटर वकेशन के बाकी दिनों  (5 जनवरी से 10 जनवरी) को भी रद कर दिया है।

50 फीसद मामलों में ओमिक्रोन एक बड़ी वजह  

जानकारों का मानना है कि देश के बड़े शहरों में सामने आने वाले करीब 50 फीसद मामलों में ओमिक्रोन एक बड़ी वजह बना है। कई देशों में इसकी वजह से तीसरी, चौथी लहर तक के आने की बात कही जाने लगी है। जहां तक इसकी वजह से स्‍कूलों को बंद करने की बात है तो अमेरिका के कई राज्‍यों में स्‍कूलों को दोबारा खोलने की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। अमेरिका में 60 फीसद से अधिक मामलों में ओमिक्रोन जिम्‍मेदार बताया जा रहा है। यहां पर लगातार कोरोना के मामले एक नया रिकार्ड बना रहे हैं।

15-18 वर्ष के आयुवर्ग के 40 लाख बच्‍चों को मिली पहली खुराक

स्‍कूली बच्‍चों के भविष्‍य की सुरक्षा के मद्देनजर भारत में सोमवार से टीकाकरण का नया चरण शुरू हो चुका है। इसमें 15-18 वर्ष के आयुवर्ग का टीकाकरण किया जाना है। कंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया के मुताबिक करीब 40 लाख बच्‍चों को कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक मिल चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!