Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
आर्थिक गतिविधियाँ

एसबीआई ने सीनियर सिटीजंस के लिए स्पेशल एफडी स्कीम की लॉन्च

वरिष्ठ नागरिकों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट काफी लोकप्रिय निवेश विकल्प है। फिक्स्ड डिपॉजिट  (FD) वरिष्ठ नागरिकों को कुछ अतिरिक्त फायदे प्रदान करता है, जिसमें उच्च ब्याज दर और कर लाभ शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित देश के लगभग सभी प्रमुख बैंक सात दिन से लेकर 10 साल तक के टर्म डिपॉजिट्स पर सीनियर सिटीजंस से 0.50 फीसद अधिक ब्याज दर की पेशकश करते हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से एफडी पर ब्याज दरों में गिरावट आई है।

गिरती ब्याज दरों के इस दौर में सीनियर सिटीजंस के हितों को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने सीनियर सिटीजंस के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की थी। इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस अपनी जमा पर अधिक ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम को एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट (SBI Wecare Deposit) नाम से जाना जाता है। यह योजना सीनियर सिटीजंस को उनकी एफडी पर 0.30 फीसद अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान करती है।

एसबीआई सभी अवधि के टर्म डिपॉजिट्स पर सीनियर सिटीजंस को 0.50 फीसद अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान कर रहा है। एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम के आने से सीनियर सिटीजंस 5 साल या उससे अधिक के टर्म डिपॉजिट पर 0.80 फीसद अतिरिक्त ब्याज पा सकते हैं। यहां बता दें कि अगर इन डिपॉजिट्स में मैच्योरिटी से पहले निकासी की जाती है, तो अतिरिक्त ब्याज देय नही होगा। एसबीआई की यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक खुली है।

एसबीआई की सीनियर सिटीजंस स्पेशल एफडी स्कीम में 60 साल या अधिक आयु का नागरिक निवेश कर सकता है। यह स्कीम पांच साल या इससे अधिक की अवधि के लिए होती है। इस योजना में अधिकतम डिपॉजिट राशि दो करोड़ से कम है।

अभी यह है बैंक की ब्याज दरें

सीनियर सिटीजंस के लिए इस समय एसबीआई ने एफडी ब्याज दर 3.40 फीसद से 6.20 फीसद तक रखी हुई है। सीनियर सिटीजंस एफडी पर बैंक में 7 दिन से 45 दिन की अवधि के लिए 3.4 फीसद, 46 से 179 दिन की अवधि के लिए 4.4 फीसद, एक साल से 2 साल से कम की एफडी पर 5.6 फीसद, तीन साल से लेकर पांच साल से कम की अवधि के लिए 5.8 फीसद और पांच साल से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए 6.2 फीसद ब्याज दर रखी हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!