Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए घातक हमले की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की कड़ी निन्दा एवं इसे बताया कायराना हरकत

  • कायरता पूर्ण है नड्डा जी के काफिले पर हमला : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के काफिले पर हुए घातक हमले की प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कड़ी निन्दा करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार कर दण्डित करने की माँग की है।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

[box type=”shadow” ]पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के दौरे से टीएमसी बौखला गई है। ममता को भी अब अपने पैरों के नीचे से जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के काफिले पर जिस सुनियोजित तरीके से हमला हुआ उससे टीएमसी की हताशा और बौखलाहट स्पष्ट दिखाई देती है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश श्री जे.पी. नड्डा इन दिनों बंगाल दौरे पर हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर बंगाल सरकार का रवैया ठीक नहीं है। जिस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है वह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर है।[/box]

प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। वह यहाँ पर कई राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इसी दौरान डायमंड हार्बर जाते वक्त श्री जे.पी. नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं का भाजपा के काफिले पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया है जिसमें बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी घायल हुए हैं। जबकि भाजपा अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा इस हमले में बाल-बाल बचे हैं। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के गुंडों की इस कायराना हरकतों की वह कडे़ शब्दों में निंदा करते हैं।

साभार :    निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन,
सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!