Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

“गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आल टेरेन व्हीकल दौड़ते आयेंगे नजर”: पर्यटन मंत्री

बालीवुड अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत के नाम से बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2022, सोमवार, रुद्रप्रयाग। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 16 किमीo लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर निकट भविष्य में आल टेरेन व्हीकल (एटीवी) दौड़ते नजर आयेंगे। इसके लिए पहले पैदल मार्ग को एटीवी चलाने योग्य बनाया जाएगा। इस संबंध पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शीघ्र इसकी औपचारिकताएं पूरी कर अग्रिम कदम उठाया जाएगा।

शनिवार, 21 मई 2022 को पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन मंत्री ने कहा कि चारधाम में केदारनाथ की यात्रा सबसे कठिन है। इसी को ध्यान में रखकर पर्यटन विभाग पैदल मार्ग पर आल टेरेन व्हीकल चलाने की तैयारी कर रहा है। पैदल मार्ग की स्थिति के बारे में उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता से जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि एटीवी चलाने के लिए जल्द पैदल मार्ग की स्थिति सुधारी जाएगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच रोप-वे निर्माण के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। जल्द सभी औपचारिकतायें पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कहा कि यात्रियों की परेशानियां कम करने के लिए सरकार सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बालीवुड अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत के नाम से केदारघाटी में विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिला पर्यटन अधिकारी को हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हिंदी फिल्म ‘केदारनाथ’ में मुख्य किरदार निभाया था। जिन-जिन स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग हुई, वहाँ-वहाँ सेल्फी प्वाइंट बनाए जायेंगे, ताकि इन स्थानों पर आकर श्रद्धालु फोटो खिंचवायें। इससे जहाँ बालीवुड से जुड़े लोग आकर्षित होंगे, वहीं एक बेहतर अभिनेता को भी याद किया जा सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!