Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सतपाल महाराज ने किया रसिया महादेव में सहकारी बैंक की शाखा का लोकार्पण

अब हमें पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा लेना है : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2021, बुधवार, बीरोंखाल (पौडी)। जब हम संसद में जाते थे तो जम्मू-कश्मीर के कुछ सांसद कहते थे कि धारा 370 हटा कर देखो खून की नदियाँ बह जायेंगी। भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बहुमत में आई और हमने धारा 370 हटाई। लेकिन कहीं कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
उक्त बात बुधवार को विकासखंड बीरोंखाल स्थित रसिया महादेव में जिला सहकारी बैंक की शाखा के लोकार्पण अवसर पर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कही।

विकासखंड बीरोंखाल स्थिति रसिया महादेव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलने से यहां क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी उन्होंने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले दो प्रधानमंत्री होते थे, एक भारत में दूसरा जम्मू कश्मीर में। अक्सर लोग कहते थे कि एक देश में दो दो प्रधानमंत्री क्यों? समय बदला जम्मू कश्मीर के प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री कहा जाने लगा। जब हम संसद में जाते थे तो वहाँ के कुछ सांसद कहा करते थे कि धारा 370 हटाओगे तो खून की नदियाँ बह जायेंगीं।
भाजपा सरकार ने निश्चय किया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटानी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने तत्काल निर्णय लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को एक झटके में समाप्त कर दिया। जम्मू कश्मीर के लोगों ने पूरा साथ दिया और जो लोग गीदड़ गीदड़ भपकियां दिया करते थे उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। आज वहाँ पंचायत एक्ट लागू हो गया है। आज देश का कोई भी व्यक्ति वहाँ जमीन खरीद सकता है।अपना व्यवसाय एवं कारोबार कर सकता है। जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग बन गया है जोकिंग भाजपा सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। अब पाकिस्तान के पास जो हमारा हिस्सा है वह हमें वापस लेना है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से गुरीण्डा संपर्क मार्ग एवं कोठिला गुजिया महादेव संपर्क कटने पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर आज यह रोड काटी जा रही है। इससे गांव तक कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी और निश्चित रूप से क्षेत्र का भी विकास होगा।

इस अवसर पर मुकेश पोखरियाल, ओमपाल, दर्शन सिंह दानू, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष जगतसिंह चौधरी, सुमित्रा देवी, दिलवर सिंह, दीलिप सिंह जोतसिंह, यशवन्त सिंह, दानसिंह, कुवरसिंह, कृतेश, संजय सिंह, महेन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश, सुनिता देवी, दीपसिंह, सुभाष ध्यानी, लेखराज सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!