Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश महिला मोर्चों के द्वारा आयोजित किया गया ‘सशक्त बहना सम्मेलन’

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2024, शनिवार, देहरादून। आज, 6 जनवरी 2024 को महानगर देहरादून स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चों के द्वारा सशक्त बहना सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया साथ ही महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभु श्री राम के भजन के साथ वातावरण राम मय हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं को सशक्त बनाने में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।
वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में कई विकास कार्य किया जा रहे हैं। सर्वप्रथम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौचालय बनाने से लेकर उज्जवला गैस कनेक्शन देने तक महिलाओं को एक सम्मान देने का काम किया है। आज जहाँ महिलायें इस देश का नेतृत्व कर रही है इसमें भी मोदी जी का बहुत बड़ा योगदान है। 2014 में जब देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा जताया और केंद्र में सरकार बनी, उसके बाद से आज तक विकास की गति ने तेज रफ्तार पकड़ी है, चाहे वह देश की आर्थिक सुरक्षा हो, सड़कें हों, आवास हों, हर क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो इसके लिए मोदी जी निरंतर कार्यरत हैं। आज देश में मोदी जी के नेतृत्व में सभी महिलाओं को विश्वास है कि उनके सम्मान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज यह महिला सशक्तिकरण बैठक एक नई ऊर्जा के साथ महिलाओं को काम करने के लिए अग्रसित करेगी और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएगी।
आज हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व करने वाला भाई नेता मिला है जो निरंतर इस देश को विकसित बनाने में कार्य कर रहा है। जब यह देश विकसित होगा तो उसे देश का प्रत्येक व्यक्ति भी विकास की गति में अपनी भूमिका निभाएगा उसका विकास होगा। आज महिलायें भी सशक्त मजबूत बन रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेकों अनेक कार्य किया जा रहे हैं, चाहे उन्हें लखपति दीदी बनाने का निर्णय हो या स्वरोजगार की बातें हों। आज उत्तराखंड में भी हमारी महिलायें नए-नए रोजगार के साथ आगे बढ़ रही हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनायें चलाई जा रही हैं, जिससे उन्हें समाज में रहने और कार्य करने के लिए सहयोग प्राप्त होता है।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्री प्रभु राम जी का भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में स्थापित होने वाले हैं, हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद देना चाहिए।
जहाँ एक ओर देश विकसित की ओर आगे बढ़ रहा है, वही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि आने वाले समय में भारत विश्व की नंबर तीन की अर्थव्यवस्था में शामिल होगा।

कार्यक्रम में कैंट विधानसभा से विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत अभिनंदन किया और साथ में सभी महिला कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि हम सभी महिलायें आने वाले लोकसभा चुनाव में संकल्प लेते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से पाँचों सीटों में जीत दर्ज करायेंगे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया और सभी का धन्यवाद किया कि इतनी बड़ी विशाल संख्या में हमारी महिलायें अपना घर परिवार से समय निकालकर इस सभा में प्रतिभा करने पहुँची हैं, मैं इन सभी महिलाओं को धन्यवाद देती हूँ। आने वाले समय में हम सभी महिलाओं का एक महत्वपूर्ण भूमिका बने, इसके लिए हमें सदा लगातार कार्य करते रहेंगे और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितने भी लाभकारी महिलाओं के लिए योजनायें चलाई जा रही है हम उनका धन्यवाद देते हैं साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड राज्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है, उत्तराखंड का गौरव बढ़ रहा है और मोदी जी की गारंटी जो महिलाओं के साथ हमेशा बनी है उसके साथ हम सब महिलाओं को मोदी जी को आश्वासन देना है कि हम सभी आपके साथ हैं और आने वाले जितने भी चुनाव होंगे वह सभी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होंगे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस विशाल जनसभा के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना समय निकालकर प्रतिभाग किया।
टिहरी लोकसभा से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी इस विशाल कार्यक्रम के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजेय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार महानगर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल विधायक राजपुर खजान दास विधायक धर्मपुर विनोद चमोली विधायक रायपुर उमेश शर्मा, सुनील उनियाल गामा, राज्य मंत्री मधु भट्ट, विनोद उनियाल, नेहा जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गीता रावत, वंदना ठाकुर, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, महामंत्री सुषमा, अमित मल्होत्रा आदि सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!