Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सरोवर नगरी में व्यवस्थाओं का आंकलन शुरू किया

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार, नैनीताल (सूचना)। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले जिलाधिकारी सविन बंसल ने सरोवर नगरी में व्यवस्थाओं का आंकलन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र नैनीझील में पानी की उपलब्धता बनी रहे और झील का जलस्तर भी अच्छा बना रहे इसके लिए जरूरी है कि शहर के नालों से बरसात के मौसम मे आने वाला पानी बिना किसी रूकावट के झील में समाये, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल शहर एवं यहाँ के नालों आदि की मरम्मत उसकी साफ सफाई के लिए काफी सजग हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल का मानना है कि अगर नालों के जरिये आने वाले पानी में गन्दगी कुडा-करक्क्ट झील मे जाता है तो झील प्रदूषित होगी तथा झील के जरिये शहर को आपूर्ति होने वाले पानी की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। इन सभी तथ्यों को संज्ञान में रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा शहर के नालों तथा कैचमैंट क्षेत्र मे निर्माण कार्यों एवं नालों की निरंतर साफ सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया है। नालोें तथा झील की निगरानी के लिए उनके द्वारा शहर मे सीसीटीवी केैमरे भी लगवाये गये है।

पर्यटन सीजन में बेशुमार संख्या में आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए उन्होंने पर्यटन विकास विभाग की ओर से शहर में आधुनिकतम तकनीकी से युक्त शौचालय बनवाने का कार्य कराया है। इसके साथ ही पर्यटकों को कुमाऊँनी संस्कृति से रूबरू कराये जाने के लिए बहुरंगीय, आकर्षक म्यूरल्स भी शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगवाये गये हैं। इन रंगबिरंगे म्यूरल्स से शहर की छटा देखते ही बनती है और सरोवर नगरी में आने वाले पर्यटक चहलकदमी के दौरान इन म्यूरल्स को देखकर आन्नदित भी होते हैं। वैसे तो कुदरत ने शहर की खूबसूरती में चारचाँद लगाये है वही डीएम के प्रयासों शहर मे लगे म्यूरल्स भी सरोवर नगरी की खूबसूरती मे इजाफा कर रहे हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार की सुबह तल्लीताल डांठ से मेट्रोपाॅल के पास तक नालों का मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिंचाई, लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा नालों पर प्रस्तावित एवं किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सिंचाई महकमें के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नैनी झील के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु झील की धमनियाॅ कहे जाने वाले नालों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नालों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये तथा नालों पर ऐंसे कार्य किये जायें कि नालों के माध्यम से झील में मलवा एवं गन्दगी न जा सके।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि नालों में बेड रिपेयर (तलहटी मरम्मत) कार्य पत्थर का किया जाये और हर नाले पर कम से कम तीन ट्रेस रेक लगाये जायें। नालों पर टीप बनाने का कार्य निर्माण कार्य के साथ ही कर लिया जाये और नालों एवं कैचपिटों की समय-समय म पर सफाई भी कराते रहें ताकि मलवा व कचरा जमा न होने पाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नालों की सफाई कार्य को भी कार्य योजना में शामिल किया जाये। उन्होंने सख्त लहज़े में कहा कि कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर धनराशि अवमुक्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य समयबद्धता से, गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त होने वाले होने चाहिए। छोटे-छोटे अतिरिक्त निर्माण कार्यों के लिए भी विभिन्न मदों से धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान नाला नम्बर 16 के पास हो रहे निर्माण कार्य के प्रथम दृष्टया अवैध प्रतीत होने पर जिला विकास प्राधिकरण को निर्माण कार्य सम्बन्धी दस्तावेजों की जाॅच करने तथा निर्माण कार्य अवैध पाया जाने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला द्वारा की गई शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा को निर्देश दिए कि वे शहर की गलियों एवं नालियों की साफ-सफाई रोस्टर बनाकर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने होटल नानक के पास नाला नम्बर 16 पर कूड़ेदान स्थान को सही करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान नाला नम्बर 16 के पास बने शौचालय के बन्द पाये जाने तथा क्षेत्रीय जनता की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय संचालक द्वारा सेवाऐं नहीं देने के आधार पर तत्काल अनुबन्ध निरस्त करने के आदेश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तल्लीताल टोल टैक्स चुंगी पर ऑटोमेंटिक बेरियर इलैक्ट्राॅनिक टिकटिंग की व्यवस्था न होने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी। निरीक्षण के दौरान शिकायते सहीं पाये जाने एवं ऑटोमेंटिक बेरियर इलैक्ट्राॅनिक टिकटिंग की व्यवस्था न होने तथा मैनुअल टिकटिंग की व्यवस्था पाये जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी विनोद कुमार तथा अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा द्वारा आवश्यक अभिलेख जब्त कर लिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकरण की गहनता से जाॅच करने के बाद आगे की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास विभाग द्वारा निर्माण कराये जा रहे शौचालय तथा लगाये गये म्यूरल्स का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अधिशासी अभियंता सिंचाई एच.एस. भारती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़, पुलिस उपाधीक्षक विजय थापा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!