Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डधार्मिक

संस्कार प्रणेता मुनि श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के 49वां परोपकारिक दिवस (जन्मदिवस) बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया

आकाश ज्ञान वाटिक। मंगलवार, २२ अक्टूबर। आज संस्कार प्रणेता मुनि श्री १०८ सौरभ सागर जी महाराज के ४९वां परोपकारिक दिवस (जन्मदिवस) के अवसर पर मीडिया प्रमुख  सचिन जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि जैन भवन के मंत्री संदीप जैन ने बताया कि उनका जन्मदिवस जैन भवन गांधी रोड पर रजत पुष्प वर्षा योग द्वारा बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया । इसके अंतरगत विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं परोपकारिक कार्यों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जीवन आशा हॉस्पिटल मुरादनगर से दिव्यांग चिकित्सकों के द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों का निरीक्षण किया गया और निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए गए विकलांगों को बैसाखी, असमर्थ महिलाओं को मशीन,जैन भवन में विशाल भंडारा,जेल के कैदियों को फल वितरण,  22 अक्टूबर को जन्म लेने वाली कन्याओं के नाम 5100 की एफ डी, सरकारी स्कूल में छात्रों को स्वेटर, बैग व स्टेशनरी कुष्ठ रोग महिलाओं को अनाज व फल वितरण वृद्ध महिलाओं को अनाज व फल वितरण मंदबुद्धि बच्चों के लिए भोजन व वस्त्र भेंट रक्तदान शिविर आदि जैसे परोपकारी कार्य किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय भट्ट जी एवं विशिष्ट अतिथि 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल रहे ।

इस अवसर पर डॉ सुमिता प्रभाकर, डॉ अभिनव जैन,  डॉ अपूर्वा जैन,  डॉ हितेंद्र,  डॉ ओ पी गुप्ता, डॉ रमेश मित्तल डर,  विनीता सिंह,  डॉ हुमा राणा, डॉ दीपिका राणा आदि डॉक्टरों ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी। इस अवसर पर देश के अन्य जगह दिल्ली मेरठ गाजियाबाद आदि से भी श्रद्धालुओं ने भी अपनी श्रद्धा भक्ति से उनका जन्मदिवस मनाया। आशीष जैन कॉन्टेक्टर ने प्रेमसुख धाम में अनाज वितरण किया। इस अवसर पर मुनि श्री सौरभ सागर जी ने कहा कि जो परोपकारी कार्य हम राजनीति में रहकर कर सकते है वह अन्य जगह रहकर नही कर सकते ।क्योकि राजनीति में आपको अधिकार मिल जाता है। इसी क्रम में कौलागढ़ में महाराज श्री सौरभ सागर की प्रेरणा से उनके नाम से सिलाई केंद्र का उदघाटन विधायक हरबंस कपूर के कर कमलों द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर जैन भवन मंत्री संदीप जैन,  मुख्य संयोजक अमित जैन, जैन मिलन की केंद्रीय संयोजिका मधु जैन,  विशाल गुप्ता, पूर्णिमा जैन, एन सी जैन,  एस के जैन, शशि जैन, विनय जैन, सुनील जैन, संजय जैन, आशीष जैन, सीमा जैन, मंजू जैन आदि लोग उपस्तिथ रहे ।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!