Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
आर्थिक गतिविधियाँकारोबारविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

भारत में लाइव गैलेक्सी एआई अनुभव लेकर आया सैमसंग

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जनवरी 2024, मुंबई। मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल में सैमसंग ने भारत में अपने पहले ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन (ओ2ओ) लाइफस्टाइल स्टोर का उद्घाटन किया। ग्राहक  सैमसंग बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में नवीनतम गैलेक्सी एस24 सीरीज का अनुभव और प्री-बुकिंग कर सकेंगे। नया स्टोर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के लिए एआई से लेकर मोबाइल उपकरणों के लिए ‘गैलेक्सी एआई’ तक सैमसंग के नवीनतम एआई अनुभवों की पेशकश करेगा।

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा, हम आठ अद्वितीय क्षेत्रों में पहले कभी न देखे गए अनुभवों को लेकर आए हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उत्साहित करने के लिए हमारे सभी एआई अनुभव शामिल हैं। यहां ग्राहकों को हमारे विस्तृत कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम और हमारी अत्याधुनिक तकनीक का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि स्टोर न केवल गैलेक्सी एस 24 स्पेशल एडिशन कलर ऑप्शन्स प्रदान करेगा, बल्कि अपने नवीनतम गैलेक्सी एआई स्मार्टफोन का अपनी तरह का पहला एआई-पर्सनलाइजेशन प्रदान करेगा। सैमसंग बीकेसी को आठ अद्वितीय जीवनशैली क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जो ग्राहकों को दिखाते हैं कि कैसे सैमसंग उत्पाद, व्यक्तिगत रूप से और सैमसंग के कनेक्टेड मल्टी-डिवाइस इकोसिस्टम के हिस्से के रूप में उन्हें सुविधा प्रदान कर सकते हैं।

आठ क्षेत्रों में सभी अनुभवों को एक साथ लाने के लिए, सैमसंग अपने ‘लर्न सैमसंग कार्यक्रम’ के हिस्से के रूप में डिजिटल कला, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फिटनेस और बेकिंग, कुकिंग, संगीत जैसे कंज्यूमर पैशन प्वाइंट्स के आसपास विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की भी मेजबानी करेगा। स्टोर पर आने वाले प्रीमियम ग्राहकों को उन वैश्विक उत्पादों की समीक्षा करने का भी अवसर मिलेगा जो अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!