Breaking News :
>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
उत्तराखण्ड

अनुसूचित जाति के लोगों के घर खाना खाकर नहीं आएगी समरसता: विष्णु सदाशिव कोकजे

हरिद्वार: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने अनुसूचित जाति के लोगों के घर भोजन करके साथ फोटो खिंचवाने को राजनीतिक हथकंडा करार दिया। कहा कि, इससे सामाजिक समरसता नहीं आने वाली। जरूरी यह कि हम उन्हें इस बात का भरोसा दिलाएं कि सुख और दुख में हम उनके साथ हैं। विहिप समाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को साथ लेकर उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

विहिप अध्यक्ष कोकजे शनिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम अपने विचार रख रहे थे। नेताओं के दलितों के घर खाना खाने पर उन्होंने कटाक्ष जरूर किया, लेकिन साथ ही जोड़ा कि मोदी सरकार ने सामाजिक समरसता कायम करते हुए हिंदुओं के हित में सबसे अच्छा काम किया। हिंदू हितों के लिए काम करने वाले यह अब तक की ये सबसे अच्छी सरकार है। कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांतिकारी तरीके से देश हित में कड़े कदम उठाते हुए काफी कुछ किया है। अभी काफी काम बाकी है, जिसके लिए उन्हें और समय देना देश और हिंदू हितों के लिए जरूरी है। सपनों को पूरा करने के लिए मोदी सरकार को समय दिया जाना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में विहिप अध्यक्ष ने कहा कि संसद में मंदिर निर्माण कानून बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। बोले, अयोध्या सनातन हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है और वहां हर-हाल में राममंदिर होगा, हम इसके लिए न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। विहिप नेता ने समान नागरिक संहिता की खुलकर वकालत की। अनुसूचित जाति के लोगों और दूसरी जातियों के बीच संघर्ष की घटनाओं के सवाल पर उनका कहना था कि विहिप सामाजिक समरसता की दिशा में काम कर रहा है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विहिप में अनुशासनहीनता जैसी कोई बात नहीं है। संगठन पर परंपरा के विपरीत चुनाव थोपा गया, हालांकि संगठन के संविधान में चुनाव का भी प्रावधान है। कहा कि चुनाव के फलस्वरूप पदाधिकारी बदले हैं, विहिप का एजेंडा नहीं। इस मौके पर विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री मिलिंद पाण्डे भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!