Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

संबित पात्रा ने गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

देहरादून: सावन मास के तीसरे सोमवार पर उत्‍तराखंड के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तड़के से शिवालयों में भक्‍तों की लाइन लगी रही। केदारनाथ धाम में भी दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही।

इस दौरान पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। ओम नम: शिवाय, बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण पूरा दिन भक्तिमय रहा।

संबित पात्रा ने जलाभिषेक किया

देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर  में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

यहां भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, महानगर जिलाध्यक्ष सीतराम भट्ट, देवेंद्र पाल सिंह, राजीव गुरुंग, विष्णु प्रसाद मौजूद रहे।

सावन के गीतों ने मन मोह लिया

तीज पर्व को लेकर महिलाओं के गाए लोकगीत के गीतों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। डौली विश्नोई के संयोजन में आयोजित तीज पर्व पर विशेष रूप से सजी धजी महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीत गाकर खुशियां भी साझा की।

इस अवसर पर आयोजकों ने बुजुर्ग महिलाओं को भी सम्मानित किया । देर सायं तक महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज के गीत गाने के साथ पर्व की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा भी कीं।

नीरा अग्रवाल, पूर्णकला जैन, मोनिका गुप्ता, रेणु, ममता विश्नोई, छवि विश्नोई, भावना अग्रवाल, रशिका जैन, अमीता, शैलेश्वरी उनियाल, शशि अग्रवाल, भावना अग्रवाल, रेणु जैन ने तीज के गीत गाए।

महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया तीज पर्व

चमोली जनपद में तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने तीज के पर्व पर मा नंदा भगवान शिव को समर्पित गीत व भजन कीर्तन के साथ -साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। तीज पर्व का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया।

इस दौरान मेंहंदी ,गायन, भाषण व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि तीज पर्व पर भगवान शंकर ने मां पार्वती के साथ विवाह करके उन्हें प्राप्त किया था इसीलिए सावन के महीने में भगवान शंकर का महत्व अत्यधिक रहता है और इसी दौरान तीज के पर्व को भी महिलाएं आयोजित करती हैं।

इस मौके पर उषा रावत ,भागीरथी कुंजवाल,सुशीला सेमवाल, शशि देवली सभासद प्रियंका बिष्ट मीना गोस्वामी चंद्रकला खंडूड़ी मौजूद थी। वहीं दूसरी ओर जोशीमठ में भी तीज पर्व को महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!