Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड में कोरोना का कहर बरक़रार : सलमान खान के ड्राइवर सहित दो स्टाफ हुए कोरोना पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2020, गुरुवार। बॉलीवुड में कोरोना वायरस पैनडेमिक का असर कम होता नहीं दिख रहा। तमाम एहतियात और सतर्कता के बावजूद कोविड-19 वायरस सेलेब्रिटीज़ के दरवाजों तक पहुंच ही जाता है। अब सलमान ख़ान के ड्राइवर और दो स्टाफ मेंबरों को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सलमान ने अपने परिवार के साथ ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है। संक्रमित स्टाफ सदस्यों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान को जैसे ही स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने का पता चला, उन्होंने सबसे पहले उनके इलाज की व्यवस्था की। मार्च में कोरोना वायरस पैनडेमिक की शुरुआत के साथ ही सलमान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में क्वारंटाइन में चले गये थे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा शूटिंग की इजाज़त मिलने के बाद सलमान ने राधे की शूटिंग शुरू की थी।

मनोरंजन इंडस्ट्री पर कोविड-19 का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारे वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जुलाई में उस वक़्त हड़कम्प मच गया था अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को कोविड-19 संक्रमित होने की ख़बर आयी थी। अमिताभ ने ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। सभी लोगों को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आमिर ख़ान के स्टाफ के सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण हो चुका है। हालांकि, उनका पूरा परिवार नेगेटिव आया था।

कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा कोविड-19 पॉज़िटिव पाये गये थे। दोनों अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इससे पहले मानव कौल और आनंद तिवारी ज़ी5 की सीरीज़ नेल पॉलिश की शूटिंग के दौरान सेट पर कोरोना संक्रमित पाये गये, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गयी थी और लीड एक्टर अर्जुन रामपाल ने कोरोना वायरस की जांच करवायी, जो नेगेटिव निकला।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ में कोविड-19 का पहला केस सिंगर कनिका कपूर का था। देश में जब कोरोना वायरस पैनडेमिक शुरुआती दौर में था, तभी कनिका लंदन से भारत आयी थीं और अपने गृहनगर लखनऊ गयी थीं, जहां वो कोविड-19 पॉज़िटिव निकलीं। कनिका के संक्रमित होने की ख़बर देशभर में सुर्खियां बनीं। उनके ख़िलाफ़ लापरवाही के लिए पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज़ करवायी गयी थीं। कनिका लगभग 15 दिन लखनई के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती रही थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!