Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

राम जन्मभूमि ट्रस्ट में साधु-संतों ने मांगी भागीदारी, अखाड़ा परिषद अध्‍यक्ष ने आरएसएस प्रमुख से की मांग

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में संतों को शामिल करने की मांग की है। चित्रकूट स्थित पं. दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से हुई मुलाकात में नरेंद्र गिरि ने मतांतरण व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को लेकर विस्तार से वार्ता की। नरेंद्र गिरि ने बताया कि आरएसएस प्रमुख से ट्रस्ट में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष, महामंत्री, दो जगद्गुरु, तीनों अनी अखाड़ों के श्रीमहंत को पदेन सदस्य बनाने की मांग की है। भागवत ने बताया कि ट्रस्ट में आरएसएस का कोई हस्तक्षेप नहीं है, लेकिन अखाड़ा परिषद की यह मांग सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे।

जनसंख्या नियंत्रण को मुस्लिम धर्मगुरुओं से संपर्क करेगा अखाड़ा परिषद

बढ़ती जनसंख्या को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा मान रहा है। देश की जनसंख्या नियंत्रित हो, उसके लिए अखाड़ा परिषद ने मुस्लिम सहित समस्त धर्मगुरुओं से चर्चा करके आमराय बनाने का निर्णय लिया है। इसकी पहल परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि स्वयं करेंगे। मठ श्रीबाघम्बरी गद्दी में उन्होंने महात्माओं से कहा कि जनसंख्या बढऩा देश व प्रदेश के लिए घातक है। इसके लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

महंत नरेंद्र गिरि बोले क‍ि जनसंख्‍या बढ़ाने से किसी का भी भला नहीं होगा

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि मुस्लिम सहित हर धर्म के लोग कम बच्चे पैदा करें, इसके लिए उनके धर्मगुरुओं से संपर्क किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि जनसंख्या बढ़ाने से किसी का भला नहीं होगा। इससे अशिक्षा, भुखमरी व बेरोजगारी बढ़ेगी, चिकित्सकीय सुविधा का अभाव होगा। बेरोजगारी होने पर अपराध भी बढ़ेगा, जो सबके लिए खतरनाक है। हर धर्मगुुरु अपने समुदाय के लोगों को यह बात समझाएंगे तो उसे हर कोई मानेगा। इससे समाज में प्रेम व सौहार्द का वातावरण बनेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!