उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय संघ एवं उत्तराखण्ड अधिकारी कार्मिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने भेंट की

- मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय संघ एवं उत्तराखण्ड अधिकारी कार्मिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने भेंट की।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने प्रदेश के कार्मिकों के व्यापक हित में उत्तराखण्ड सरकारी सेवा पदोन्नति के लिये अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण नियमावली 2010 को पुनः लागू करने तथा गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।