Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरें

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती, “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया रैतिक परेड का निरीक्षण

देहरादून (आकाश ज्ञान वाटिका)। आज बृहस्पतिवार, ३१ अक्टूबर २०१९ को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती, “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर देहरादून स्थित पटेल पार्क में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया । इस अवसर पर गृह विभाग द्वारा रेसकोर्स, देहरादून स्थित पुलिस लाइन में  रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसका मुख्यमंत्री द्वारा निरिक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ विवेचना, सर्वश्रेष्ठ खुलासा आदि कैटेगरी में पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान पिछले दिनों सड़क हादसे में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। मुख्यमंत्री ने नैनीताल में गवर्नर ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मारे गए पुलिस कर्मियों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोशा दिया। इस अवसर डीजी (एलओ) अशोक कुमार, पुष्पक ज्योति, संजय गुंज्याल, अरुण मोहन जोशी, रिद्धिम अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

“सरदार बल्लभ भाई पटेल वह पुरुष थे, जिनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से संपूर्ण भारत का निर्माण हो सका।”                                                                                         — मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड द्वारा लौह पुरुष सरदार पटेल के जन्म दिन के मौक पर राजधानी देहरादून में रन फार यूनिटी का भी आयोजन किया गया। शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने रन फार यूनिटी का फ्लैग ऑफ करते हुए शुभारंभ करिया। दौड़ में लगभग दो हजार छात्र- छात्राएं एक साथ एकता का संदेश देते हुए नजर आए। इसमें सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। दौड़ सुबह साढ़े आठ बजे पवेलियन मैदान से प्रारम्भ होकर गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, बुद्धा पार्क से होते हुए वापस पवेलियन मैदान में जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली, जिला शिक्षा अधिकारी आरएस रावत समेत सरकारी और अशासकीय स्कूलों के शिक्षक व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!