Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

तकनीक अपग्रेड प्रक्रिया के चलते आरटीजीएस(RTGS) सुविधा 14 घंटे के लिए रहेगी बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में घोषणा की है कि रुपये ट्रांसफर करने की सुविधा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) रविवार को 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। केंद्रीय बैंक ने बताया कि सिस्टम को मजबूत करने के लिए तकनीक अपग्रेड होनी है, जिस कारण यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। आरबीआई ने बताया कि यह सुविधा 18 अप्रैल, रविवार को 12 am से 2 pm तक उपलब्ध नहीं रहेगी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में आरबीआई ने कहा, ‘आरटीजीएस की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी करने और आरटीजीएस सिस्टम के डिजास्टर रिकवरी टाइम को और बेहतर बनाने के लिए 17 अप्रैल, 2021 को कारोबार बंद होने के बाद आरटीएस में टेक्निकल अपग्रेडेशन किया जाएगा।’

हालांकि, आरबीआई ने यह स्पष्ट किया है कि इस दौरान नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सुविधा पूर्व की तरह ही कार्य करती रहेगी। आरबीआई ने कहा, ‘इस तरह आरटीजीएस सुविधा रविवार को 00:00 बजे से 14:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। एनईएफटी सिस्टम पहले की तरह ही काम करता रहेगा।’

आरटीजीएस (Real Time Gross Settlement) सुविधा ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने में उपयोग ली जाती है। यह लगभग एनईएफटी की तरह ही है। इस सुविधा के माध्यम से रियल टाइम में रुपये एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से और सुरक्षित रूप से ट्रांसफर किये जा सकते हैं। आरटीजीएस विशेष तौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो बड़े कारोबारों से जुड़े होते हैं और बड़ी राशि ट्रांसफर करते हैं। आरटीजीएस सुविधा का उपयोग कोई भी ले सकता है। इस सुविधा से न्यूनतम दो लाख रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!