Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
सम्पादकीय

अर्थव्यवस्था पर आरएसएस और भाजपा की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और उससे जुड़े संगठन चिंता में हैं। तभी पिछले दिनों आरएसएस और भाजपा के बीच एक अहम बैठक हुई है। इस बैठक के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि अमित शाह के अलावा कई और मंत्रियों ने इसमें हिस्सा लिया। जानकार सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वन व पर्यावरण व श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव भी इस बैठक में शामिल हुए। देश की वित्तीय स्थिति के साथ साथ किसानों और मजदूरों की स्थिति पर भी इसमें चर्चा हुए होने की खबर है। बताया जा रहा है कि अगले साल के लोकसभा चुनावों से पहले सरकार बजट सत्र की तैयारी कर रही है। हालांकि सरकार पूर्ण बजट नहीं पेश करेगी लेकिन लेखानुदान से भी बहुत मैसेज बन सकता है।

बहरहाल, बताया जा रहा है कि आरएसएस की ओर से संघ और भाजपा के बीच समन्वय का काम देख रहे अरुण कुमार की पहल पर यह बैठक हुई। संघ की तीन अनुषंगी संगठनों- स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इन तीनों संगठनों ने सरकार की कई नीतियों पर सवाल उठाए। हालांकि केंद्र सरकार और खास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोकल फॉर लोकल की बात करते हैं और मेड इन इंडिया की मुहिम चल रही है लेकिन स्वदेशी जागरण मंच को लग रहा है कि स्वदेशी का बहुत प्रचार नहीं हो रहा है। इसी तरह किसान और मजदूर संगठनों का भी मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले इन समूहों का ध्यान रखा जाना चाहिए। बहरहाल, इस बैठक के बाद क्या बदलाव आता है इसके बारे में आने वाले दिनों में कुछ अंदाजा लग पायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!