Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

रोहित शर्मा ने शतक बनाकर तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

आकाश ज्ञान वाटिका। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 176 रन बनाकर आउट हुए हैं। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने 170 रन से ज्यादा की पारी खेलकर एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन के नाम था।

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 244 गेंदों में 23 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 72.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 176 रन की पारी खेली। इसी के साथ रोहित शर्मा का घर पर टेस्ट क्रिकेट में औसत 100 के पार हो गया है। कम से कम दस पारियां खेलने के बाद रोहित शर्मा ने दुनिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के रन औसत को पीछे छोड़ दिया है। डॉन ब्रैडमैन ने अपने घर पर 98.22 के औसत से रन बनाए थे, जिसे हिटमैन ने पीछे छोड़ दिया है।

रोहित का ‘शतकीय’ औसत

रोहित शर्मा अब भारत में टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा के औसत से रन बना रहे हैं। रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने कम से कम 10 पारियां खेलते हुए 100 से ज्यादा के औसत से टेस्ट क्रिकेट में रन बनाए हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर एडम वोक्स हैं, जिन्होंने 86.25 के औसत से रन बनाए थे। वहीं, डगलस जरडिन ने 81.66 के औसत से टेस्ट क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर रन बनाए थे।

घर पर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत(कम से कम 10 पारियां)   

100.07* – रोहित शर्मा

98.22 – सर डॉन ब्रैडमैन

86.25 – एडम वोग्स

81.66 – डगलस जरडिन

77.56 – जॉर्ज हेडली

32 साल के रोहित शर्मा की ये बतौर ओपनर पहली पारी थी। इस मौके को भुनाते हुए रोहित शर्मा ने शतकीय और फिर डेढ़ शतकीय पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ी है। इससे पहले वे तीन शतक लगा चुके थे, लेकिन वे टेस्ट टीम से अंदर-बाहर हो रहे थे। हालांकि, अब उनको टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!