Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
देश

रॉबर्ट वाड्रा बोले- प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश, राजनीतिक रूप से लोग मेरे पीछे पड़े हैं

नई दिल्ली। राहुल गांधी के जीजा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच राजनीतिक बदले का नतीजा है और यह सब उनकी छवि को धूमिल करने के एजेंडे से किया जा रहा है। बता दें कि राजस्थान के बीकानेर में एक भूमि सौदे के संदर्भ में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन्हें समन जारी किया गया है।

वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट के जरिए समन को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ कदम करार देते हुए कहा, ‘मैंने पिछले साढ़े चार वर्षों में पूरा सहयोग किया है। मैं यह करता रहूंगा।’ उन्होंने सरकार पर राजनीतिक रूप से पीछे पड़ जाने और सरकारी विभागों के जरिये अपनी प्रतिष्ठा धूमिल करने के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘पिछली बार उन्होंने दस्तावेजों के लिए समन किया। मेरे वकील वहां तीन घंटे तक बैठे रहे और सभी दस्तावेज सौंपे। यह बड़ी अजीब बात है कि मुझे 24 घंटे के भीतर एक और समन भेज दिया गया, जबकि मेरी तरफ से सौंपे गए 600 दस्तावेजों पर गौर भी नहीं किया।’ वाड्रा ने कहा, ‘मेरे वकील को एक बार फिर से आज जयपुर में पेश होने को मजबूर किया गया। इसमें कोई हैरानी नहीं है कि यह सब राजस्थान में मतदान से दो दिन पहले हुआ है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह जनता का ध्यान भटकाने के लिए ‘मीडिया सर्कस’ का प्रयासभर है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर, 2015 में राजस्थान के बीकानेर में जमीन सौदे के मामले पर केस दर्ज किया था। ईडी बीकानेर में विवादित जमीन सौदों की जांच कर रहा है, जिसमें वाड्रा की कंपनियां भी शामिल हैं। वाड्रा ने यह जमीन बीकानेर के कोलायत इलाके में खरीदी थी, लेकिन बाद में बेच दी। राजस्थान सरकार इस सौदे को पहले ही रद कर चुकी है। आरोप है कि जमीन गलत तरीके से निजी क्षेत्र को दी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!