Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंहरिद्वार

सड़क सुरक्षा सप्ताह : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने किया ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

किसी भी समस्या का समाधान केवल जुर्माना/दण्ड देना ही नहीं होता है, लेकिन कोई अगर नियमों का पालन ठीक ढंग से नहीं करे, तो जर्माना/दण्ड देना भी अपरिहार्य हो जाता है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, 2023, बुधवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को भगत सिंह चौक स्थित नेहरू युवा केन्द्र से ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह‘ के अन्तर्गत आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि 11 से 17 जनवरी,2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन केवल सप्ताहभर करने से नहीं है, बल्कि हमें पूरे वर्षभर 365 दिन यातायात के नियमों का पालन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना किसी और के लिये नहीं है, बल्कि यह खुद अपनी सुरक्षा के लिये है।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने दुर्घटना के प्रमुख कारणों का उल्लेख करते हुये कहा कि तेज गति से गाड़ी चलाना तथा नशा करना इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर निर्धारित गति पर ही वाहन चालाना चाहिये। इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान केवल जुर्माना/दण्ड देना ही नहीं होता है, लेकिन कोई अगर नियमों का पालन ठीक ढंग से नहीं करे, तो जर्माना/दण्ड देना भी अपरिहार्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों-पेण्टिंग प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, रैलियों का आयोजन, सोशल मीडिया, प्रिण्ट मीडिया आदि से लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता फैला कर घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी को सेंटमैरी के छात्र द्वारा यातायात सुरक्षा की थीम पर बनाया गया चित्र भी भेंट किया गया, जिसकी उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एस.पी. सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, ए.आर.टी.ओ. सुश्री रश्मि पन्त, सी.ओ. ज्वालापुर सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!