Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

आगरा में सड़क बड़ा हादसा : 2 की मौत, 8 लोग घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अप्रैल 2022, सोमवार, आगरा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-आगरा हाईवे पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। डंपर की टक्कर से पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। पिकअप सवार लोग मुंडन संस्कार कराने दिल्ली से कानपुर जा रहे थे और ज्यादातर उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली से पिकअप में सवार होकर एक ही परिवार व रिश्तेदार बच्चे का मुंडन संस्कार संपन्न कराने के लिए कानपुर रवाना हुए थे। कानपुर आगरा हाईवे पर इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तर डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में चालक 25 वर्षीय सोनू और 65 वर्षीय रामसजीवन की मौत हो गई। घायलों में 42 वर्षीय जयकुमार व 16 वर्षीय बेटी निधि निवासी मलवा खेड़ा थाना बरासवा जनपद उन्नाव, 25 वर्षीय रोशनी निवासी रेलवे क्रासिंग चौकी आजादपुर दिल्ली, 11 वर्षीय ज्योति निवासी मलवा खेड़ा थाना बरासवा जनपद उन्नाव, 11 वर्षीय अारुषि निवासी मलवा खेड़ा थाना बरासवा जनपद उन्नाव, रामसजीवन की पत्नी 60 वर्षीय धनपता निवासी रेलवे क्रासिंग चौकी आजादपुर दिल्ली व एक बालक घायल हुआ है।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से चार गंभीर घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भेजा गया है। बताया गया है कि हादसे में मरने वाले दोनों लोग रिश्ते में नाना व मामा हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि ट्रक हाईवे पर नीचे उतरने के लिए मुड़ रहा था तभी दिल्ली की तरफ से आ रही पिकअप टकरा गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!