Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

देश के तीन चौथाई हिस्से में तेज बारिश होने से नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2020, गुरुवार। देश के तीन चौथाई हिस्से में तेज बारिश होने से नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। चालू मानसून की अपने अंतिम चरण में है। उत्तर-पश्चिम के राज्यों में ज्यादातर नदियां उफान पर हैं, जबकि पूर्वी राज्यों की नदियों में बाढ़ का यह दूसरा दौर होगा।

उत्तर भारत की प्रमुख सभी नदियां उफान पर, चेतावनी जारी

देश के सवा सौ जलाशयों में से ज्यादातर पहले ही लबालब भर चुके हैं। जल की अधिकता होने से उनके गेट खोले जा सकते हैं, जो बाढ़ के रूप में तबाही ला सकते हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर नदियों के आसपास के निचले हिस्से के लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हिमालयी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश से लेकर मूसलाधार बरसात होने से नदियां उफान पर हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर हो चुका है।

26 स्थानों पर बिगड़ सकती है बाढ़ की स्थिति 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की जारी चेतावनी में 26 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां बाढ़ की स्थिति बहुत बिगड़ सकती है। इनमें बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से शामिल हैं। हालांकि बाढ़ की विभीषिका से झारखंड, असम, उड़ीसा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल भी प्रभावित होंगे। देश के प्रमुख 33 बैराज और बांध भी उफन सकते हैं, जहां पानी ज्यादा हो जाने पर उनके गेट खोले जा सकते हैं। इससे संबंधित नदी के बेसिन में बसे क्षेत्रों को नुकसान की आशंका है। गंगा की सहायक नदियों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश शुरू हो चुकी है, जो अगले कई दिनों तक होती रहेगी।

उत्‍तर के कई राज्‍यों में होगी जोरदार बारिश 

हिमालयी राज्यों में लगातार तेज बारिश होने से छोटी बड़ी सभी नदियां अपने किनारे बाहर होकर बह रही हैं। जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बारिश शुरू हो चुकी है जो 27 अगस्त जमकर बरसेगी। हिमाचल प्रदेश मे 28 अगस्त तक तेज गरज और चमक के साथ भारी बारिश होगी। उत्तराखंड में भारी से लेकर मूसलाधार बरसात पूरे एक सप्ताह तक हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 से शुरू होकर 29 अगस्त की रात तक भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला पूरे सप्ताह चलेगा। पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश से यहां की नदियों में जल का स्तर बढ़ने लगा है। छत्तीसगढ़ का रविशंकर डैम और बैंगो डैम पूरा भर चुका है। अब होने वाली बारिश का पानी बाढ़ के रूप में तबाही मचा सकता है।

झारखंड, छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के लिए जारी की चेतावनी  

झारखंड के रांची, सरायकेला, पश्चिम व पूर्वी सिंहभूम में बाढ़ के आसार बन रहे हैं, जिसकी निगरानी के लिए राज्य सरकार को चेतावनी भेज दी गई है। छत्तीसगढ़ के बांधों व बैराज से पानी छोड़ने से बाढ़ की हद में आने वाले बस्तर, सुकमा, धमतरी, कोरबा, दंतेवाड़ा और बीजापुर को सावधान कर दिया गया है। राजस्थान में बहने वाली चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके किनारे के क्षेत्रों को सतर्क कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थित गांधीसागर डैम, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के गंभीरी डैम व कालीसिंध डैम किसी भी समय उफन सकते हैं, जिससे इसके दायरे में आने वाले क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। मध्यप्रदेश लगातार बारिश से वहां की छोटी बड़ी नदियां किनारा छोड़कर बहने लगी हैं। इससे धार, इंदौर, झाबुआ, रतलाम के साथ गुजरात और राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!