Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने कहा ऋषभ की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर को किया जाएगा सम्मानित

क्रिकेटर ऋषभ पंत फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 जनवरी, 2023, सोमवार, देहरादून। क्रिकेटर ऋषभ पंत फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को ऋषभ की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर, कंडक्टर को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जाना।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ऋषभ के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके परिजन भी इलाज से संतुष्ट हैं। सीएम धामी ने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में ऋषभ के स्वास्थ्य में और सुधार आएगा। पीठ में काफी रगड़ होने से ऋषभ को दर्द की परेशानी हो रही है। ऋषभ ने जान बचाने वालों का आभार जताया। सीएम से बातचीत में ऋषभ ने बताया कि उन्हें कार चलाते समय कुछ गड्ढ़ा या काली चीज दिखी। इसकी वजह से कार बेकाबू हो गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषभ की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राईवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत सिंह को 26 जनवरी 2023 को सम्मानित किया जाएगा। 

क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ड्राईवर, कंडक्टर को उत्तराखंड पुलिस भी सम्मानित करेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा गोल्डन आवर होता है। अगर उस दौरान घायल को समुचित उपचार मिल जाए तो जान का जोखिम कम हो जाता है। रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर ने दुर्घटना के बाद तत्काल कदम उठाते हुए गंभीर रूप से घायल ऋषभ की मदद की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!