Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तपोवन सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, अब तक 72 शव बरामद

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2021, शनिवार, चमोली। तपोवन सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। फिलहाल, टनल से पानी निकालने का काम किया जा रहा है। इससे पहले रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को दो शव बरामद किए हैं, जिनमें से एक कर्णप्रयाग विकासखंड के कालेश्वर और दूसरा मारवाडी से बरामद हुआ है। वहीं, एक मानव अंग का जोशीमठ में नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। अभी तक आपदा में लापता हुए 205 व्यक्तियों में से 72 के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा 132 अभी लापता चल रहे हैं, जबकि दो व्यक्ति पूर्व में सुरक्षित मिले थे। अब तक मिले शवों में से 41 की शिनाख्त की जा चुकी है।

सात फरवरी को आई आपदा के बाद से ऋषिगंगा घाटी में अभी भी जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तपोवन स्थित विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की टनल से मलबा हटाने का कार्य जारी है। मुख्य टनल से टी प्वाइंट तक पहुंचने के बाद अब एसएफटी (सिल्ट फ्लशिंग टनल) से मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि टनल में भारी मात्रा में पानी का रिसाव होने के चलते एसएफटी के मुख्य द्वार से भी अभी तक मलबा नहीं हट पाया है। एनटीपीसी के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद अहरिवार ने बताया कि टनल से अधिक से अधिक मात्रा में पानी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही एसएफटी में रेस्क्यू किया जा सकेगा।

उधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि अभी तक 38 मृतकों के स्वजनों, 12 घायलों और एक परिवार को गृह अनुदान मुआवजा राशि जारी की जा चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य शिविरों में जिला प्रशासन की ओर से अब तक 2271 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।

ऋषिगंगा नदी पर पैंग गांव के सामने बनी झील से पानी की निकासी के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस(आइटीबीपी) व राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान डटे हुए हैं। यहां पर 300 मीटर लंबी झील बनी हुई है। रेस्क्यू टीम की ओर से झील के मुहाने से मलबा व भारी-भरकम पेड़ों को काटकर हटाया जा रहा है। बीते दो दिनों में झील से दो फीट पानी कम हो गया है। रेस्क्यू टीम की कोशिश है कि झील के मुहाने से अधिक से अधिक मात्रा में मलबा हटाकर झील के पानी का अधिक से अधिक रिसाव किया जाए। झील से पानी लगातार कम हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!