Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

वार्ड-56 के राजीव पार्क में 72वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह से मनाया गया – देश भक्ति जज़्बा चरम पर दिखाई दिया

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 जनवरी 2021, देहरादून। आज वार्ड-56 के राजीव पार्क में क्षेत्रीय पार्षद अमित भण्डारी एवं समस्त क्षेत्र वासियों के संयुक्त सहयोग से 72वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) का आयोजन बड़े ही उत्साह से मनाया गया। जहाँ बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के दिल में देश भक्ति जज़्बा चरम पर दिखाई दे रहा था वहीं परस्पर एकता और सद्भाव का जो माहौल देखने को मिला, वास्तव में दिल को एक सुखद अनुभूति देने वाला था। देश भक्ति के नारों के बीच आपसी एकता में बाधक बनती जाति, धर्म, ऊँच-नींच व अलग अलग दलों के बीच की जर जर व मिथ्या दीवारें जमींदोह होती नजर आयी और उम्मीद है कि एकता और अखण्डता की एक भव्य इमारत अवश्य खड़ी होगी और होनी भी चाहिए।

इस पावन अवसर पर पार्क में राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा भारतीय थल सेना से सेवा-निवृत्त ऑनरी नायब सूबेदार फतह सिंह नेगी के द्वारा फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत देश भक्ति के नारों के बीच माहौल जोश और उत्साह से भर गया।

[box type=”shadow” ]आज इस अवसर पर होनहार युवा यश सूदी के देश भक्ति के नारों से हर किसी के रोम रोम में देश भक्ति का रंग भर गया। यश का यह जज्बा सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। इसके उपरांत यश सूदी द्वारा राष्ट्र एवं संविधान की रक्षा हेतु शपथ भी दिलाई गयी।

 [/box]

इस सुअवसर पर प्रभुलाल बहुगुणा, घनश्याम जोशी, चंद्र सिंह रावत, अनुसुइया प्रसाद घिल्डियाल, मुबारक हुसैन, मनवर सिंह कठैत, सुखदेव शाह, नवीन घिल्डियाल, संजय बहादुर, अमित भंडारी, नरेश भण्डारी, कमलेश सूदी, कमलजीत सिंह, अनुज नेगी, धर्मेंद्र आर्य, अभिषेक सुद्दी, यश सूदी, विकाश डंडरियाल, नवनीत भण्डारी, श्रीमती निर्मला जोशी, श्रीमती कुसुम जुयाल, श्रीमती नीरू भट्ट, श्रीमती हर्षिता भण्डारी, श्रीमती गीता रावत, श्रीमती प्रियंका रावत, भुवनेस्वरी रावत, कुसभक्ति पेटवाल, श्रीमती धनेस्वरी नोटियाल, श्रीमती नीलम जुनेजा, शशी पंवार, श्रीमती सविता सेमवालआदि लोग अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

[box type=”shadow” ]“आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति” एवं “आकाश ज्ञान वाटिका(न्यूज़ पोर्टल)” के सभी पदाधिकारियों के ओर से समस्त सम्मानित जनों को 72वें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनायें एवं बहुत बहुत बधाई। सभी युवाओं को उनके उज्जल भविष्य की अनंत शुभकामनायें। ऐसा खुशहाल एवं उत्साहवर्धक परिवेश हमेशा बना रहे, यही कामना करते हैं।
जय हिन्द। जय जवान।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!