Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

रेखा ने किया अपने प्यार का इजहार

मैं Amitabh Bachchan से प्यार करती हूं, फर्क नहीं पड़ता लोग क्या सोचते हैं : Rekha
Amitabh bachchan Rekha Affair बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी के बारे में हर कोई जानता है

नई दिल्ली,बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी के बारे में हर कोई जानता है। हालांकि रेखा के कई लोगों से अफेयर रहे हैं लेकिन अमिताभ के लिए उनका प्यार जगजाहिर है। अमिताभ ने भले की जया बच्चन से शादी की हो लेकिन रेखा आज भी उनसे बेइंतहां मोहब्बत करती हैं। अपनी मोहब्बत का इजहार करने में भी रेखा कभी नहीं हिचकिचातीं। सिमी गिरेवाल ने भी जब रेखा से उनके शो Rendezvous with Simi Garewal में उनके, जया बच्चन और अमिताभ को लेकर सवाल किए तो उन्होंने हर सवाल का जवाब काफी बेबाकी से दिया। हालांकि अब ये शो ऑफएयर हो चुका है।

अपने शो सिमी ने रेखा से उनके और जया बच्चन के रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता की एक महिला होने के नाते जया कोई बेचारी और इन्सिक्योर (Insecure) महिला हैं। रेखा के इस जवाब पर सिमी ने कहा, हां… एक महिला तभी सुरक्षित महसूस करती है जब आदमी (पति) उसे सुरक्षित महसूस कराता है। इस सवाल से सिमी इशारा अमिताभ और जया के रिश्ते को लेकर था। इसके जवाब में रेखा ने कहा… नहीं ऐसा जरूरी नहीं है।

वहीं अपने और अमिताभ के रिश्ते पर रेखा ने कहा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता की लोग क्या सोचते हैं। मैं उन्हें अपने लिए प्यार करती हूं किसी को दिखाने के लिए नहीं। मैं उनसे प्यार करती हूं और वो मुझसे, लोग बोलते हैं कि बेचारी रेखा पागल है उसपर, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता की कौन क्या सोचता है।

आपको बता दें 70 के दशक में आई फिल्म ‘दो अनजाने’ के सेट से रेखा और अमिताभ का प्यार शुरू हुआ था। कहा जाता है कि बिग बी शादीशुदा थे फिर भी रेखा की खूबसूरती पर वो दिल हार बैठे थे। इसके बाद जया और अमिताभ के बीच दूरी भी आ गई थी, लेकिन फिर बिग बी ने रेखा से किनारा कर लिया। अब अगर दोनों किसी पार्टी या अवॉर्ड फंक्शन में एक ही जगह पहुंचते भी हैं तो भी एक दूसरे को नजरअंदाज करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!