Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

संघर्षों से जूझकर रेखा ने बदली, अपनी किस्मत की रेखा

ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक उद्यम से संवर गई रेखा की जिंदगी

कॉस्मेटिक उद्यम से प्रतिमाह कमा रही 20 हजार से अधिक की आय

एनआरएलएम से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ हो रहा महिलाओं का भविष्य : मुख्य विकास अधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 28 अगस्त 2025, देहरादून। रायपुर ब्लाक के गाँव मालदेवता निवासी रेखा चौहान ने ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक उद्यम से आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। इस उद्यम से जुड़कर रेखा चौहान अब प्रतिमाह 20 हजार रुपए से अधिक की आय अर्जित करने लगी है।  

ग्रामीण परिवेश में रहकर सीमित संशाधनों के बावजूद रेखा चौहान शुरूआत से ही अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहती थी। लेकिन संसाधनों की कमी, अनुभव की चुनौती और ग्रामीण परिवेश में एक महिला का उद्यम शुरू करना किसी संघर्ष से कम नहीं था। उनके सामने ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी आजीविका कमाना एक बड़ी चुनौती थी। वर्ष 2021 में जिला प्रशासन द्वारा गाँव में कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) अभियान संचालित किया जा रहा था। जिसका उदेश्य छूटे हुए परिवारों को समूह से जोड़ते हुए उनका संस्थागत एवं क्षमता विकास किया जाना था। रेखा चौहान ने इस मौके का फायदा उठाया। रेखा ने 7 अन्य महिलाओं के साथ मिलकर प्रगति स्वयं सहायता गठित किया। समूह से जुड़ने के बाद सभी सदस्यों ने स्वरोजगार परक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और वित्तीय समावेशन की जानकारी लेकर आजीविका सवंर्धन की ओर कदम बढ़ाया और ब्यूटी पॉलर्र एवं कॉस्मेटिक शॉप संचालन का निर्णय लिया। आरसेटी के माध्यम से रेखा ने प्रशिक्षण लेकर समूह के अन्य सदस्यों को भी प्रशिक्षित किया। गाँव में दूर-दूर तक ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक शॉप न होने के कारण प्रगति स्वयं सहायता समूह को अच्छा काम मिलने लगा और समूह की आर्थिकी में इजाफा हुआ। रेखा चौहान अब किराया भाड़ा चुकता करने के बाद प्रतिमाह 10 हजार और शादी ब्याह समारोह सीजन में प्रतिमाह 20 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनी है।  

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि गांव में छूटे हुए परिवारों को आजीविका से जोड़ने के लिए सीआरपी ड्राइव संचालित कर समूहों का संस्थागत और क्षमता विकास किया गया। समूहों को प्रशिक्षण देकर वित्तीय समावेशन हेतु आरएफ एवं सीआईएफ प्रदान किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह को फंड उपलब्ध कराया गया। ग्राम पंचायत मालदेवता में प्रगति स्वयं सहायता समूह को सीसीएल के रूप में 50 हजार और सीआईएफ से 30 हजार की धनराशि प्रदान की गई। आज प्रगति स्वयं सहायता समूह अच्छी आजीविका अर्जित कर रहा है और रेखा चौहान के साथ ही समूह की अन्य महिला सदस्य भी आत्मनिर्भर बन रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!