Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा>>क्या किडनी स्टोन में टमाटर खाना नुकसानदायक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास>>मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा>>सेलाकुई में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल>>अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखंड में गर्मी का सितम, आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट; 25 जून तक मानसून की दस्तक की उम्मीद>>नैनीताल में पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह सम्मानित
उत्तराखंड

पीआईबी देहरादून द्वारा पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन

“लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला

 पिछले 12 साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों (महिला, किसान सशक्तिकरण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य सेवा) विषयों पर पत्रकारों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हुआ संवाद

पिथौरागढ़- शनिवार को पिथौरागढ़ में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून द्वारा केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम पिथौरागढ़ की महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल रहीं। गणेश भंडारी, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति और जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के–वार्तालाप” कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।

सुंद्रियाल ने कहा कि विगत 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, सामाजिक कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं तथा योजनाओं की सही एवं तथ्यात्मक जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सुंद्रियाल ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे सभी अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि इस संवादात्मक कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श होगा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विगत 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने जनपद पिथौरागढ़ में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा सीमांत क्षेत्र के समग्र विकास के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विशेष रूप से कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा के माध्यम से देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करने के लिए व्यापक स्तर पर सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्य किए गए हैं, जिससे स्थानीय जनता को सुविधा मिलने के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी क्षेत्र को मजबूती मिली है। साथ ही जनपद में हवाई सेवाओं एवं एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से पर्यटन, व्यापार एवं आवागमन को नई गति प्राप्त हुई है।

कार्यशाला में यह भी बताया गया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज एवं बेस अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

वक्ताओं ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया एक प्रभावी सेतु का कार्य करता है। कार्यशाला में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव भी साझा किए।

कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हिमांशु नौगाई, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश खेतवाल, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक कपिल भट्ट तथा माई भारत के निदेशक डॉ. शैलेश भट्ट द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नबियाल ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हिमांशु नौगाई ने नई शिक्षा नीति, समग्र शिक्षा अभियान तथा विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी साझा की। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश खेतवाल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती एवं कृषि क्षेत्र में किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक कपिल भट्ट ने उद्यानिकी विकास, सेब, कीवी एवं अन्य उच्च मूल्य फसलों के प्रोत्साहन तथा किसानों की आय बढ़ाने हेतु संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

माई भारत के निदेशक डॉ. शैलेश भट्ट ने युवाओं के कौशल विकास, राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता, स्वयंसेवी गतिविधियों तथा माई भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसामान्य तक उनके लाभ पहुंचाने के लिए मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यशाला में केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, किसान सशक्तिकरण तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों को विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना तथा सरकार और आमजन के बीच प्रभावी संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ अधिकारी, विषय विशेषज्ञ एवं मीडिया प्रतिनिधि द्वारा सहभागिता की गयी। कार्यशाला में केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विकासात्मक पहलों पर प्रस्तुतीकरण भी दिए गए।

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित इस क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला के माध्यम से पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को सरकारी योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई, जिससे आम नागरिकों तक तथ्यात्मक एवं प्रामाणिक सूचनाओं का प्रभावी प्रसार सुनिश्चित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने पत्रकारों से उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों एवं सुझावों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मीडिया प्रतिनिधियों ने सीमांत जनपद में समाचार संकलन के दौरान आने वाली विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों, सूचना संप्रेषण व्यवस्था तथा पत्रकार हितों से जुड़े विषयों को उनके समक्ष रखा।

सुंद्रियाल ने पत्रकारों के सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें संबंधित स्तर पर अवगत कराने तथा यथासंभव समाधान हेतु प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा सरकार और जनता के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित करने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से तथ्यपरक, सकारात्मक एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पत्रकारों एवं अधिकारियों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर खुलकर चर्चा हुई, जिससे कार्यक्रम एक सार्थक संवाद मंच के रूप में सफल रहा।

कार्यक्रम में जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!