Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 17 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना, रेड अलर्ट जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

17 को भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछारें और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने का खतरा है। नदी-नालों के उफान पर आने से आसपास के लोगों को खतरा पैदा हो सकता है।

आज देहरादून में तड़के से बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऋषिकेश, पौड़ी और कोटद्वार में भी बुधवार तड़के बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को जनपद में संचालित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग का पुवार्नुमान है कि जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

जौनसार-बावर में दस मोटर मार्गों पर आवागमन ठप

जौनसार-बावर में जगह-जगह भूस्खलन की वजह से मलबा रोड पर आने से दस मोटर मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। कई सड़कों की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो रखी है, जिससे काफी समय से आवागमन प्रभावित है। मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने से जगह-जगह उपज से भरे वाहन फंसे होने से किसान परेशान दिखाई दिए।

भूस्खलन से लोनिवि चकराता के सात, लोनिवि साहिया के दो व पीएमजीएसवाई का एक मार्ग बंद होने पर ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूस्खलन से लोनिवि चकराता के अंतर्गत माख्टी-पोखरी ककनोई, खारसी, सावरा-छाछुवा खेड़ा, कोटी-बावर मोटर मार्ग, मेघाटू म्यूंडा, अटाल सैंज, कोटी-कनासर रजाणू मोटर मार्ग बंद हो गए।

इन मार्गों पर कई स्थानों पर पहाड़ से मलबा गिरा है। इसी तरह से लोनिवि साहिया के अंतर्गत काहा-नेहरा पुनाहा मोटर मार्ग बंद हो गया है। महासू देवता थैना संपर्क मार्ग पर सुरक्षा दीवार धराशाई होने की वजह से पिछले काफी समय से आवागमन प्रभावित है।

विभाग ने सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य शुरू कराया, लेकिन आवागमन पूरी तरह से सुचारू होने में अभी भी समय लगना तय है। पीएमजीएसवाई का बोसान बैंड मोटर मार्ग पर मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। जिस कारण जगह-जगह कृषि उपज अदरक, मूली, गागली, टमाटर, फूल गोभी, हरी मिर्च आदि उपज से भरे वाहन फंसे रहने पर किसान परेशान रहे।

लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार, लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता एमएस बेलवाल, पीएमजीएसवाई कालसी के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार टम्टा के अनुसार सड़कों पर आए मलबे को हटाने को जेसीबी लगाई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!