Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण : उत्तराखंड में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण, सोमवार को एक दिन में 54 हजार 386 व्यक्तियों ने लगवाई वैक्सीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार, देहरादून। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को शामिल करने के बेहतर नतीजे दिखने लगे हैं। सोमवार को उत्तराखंड में 54 हजार 386 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाई। एक दिन में प्रदेश में टीकाकरण का अब तक का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।

प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ तक आमजन में कोरोना टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। लोग स्वप्रेरणा से टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। टीकाकरण में लग रहा वक्त भी प्रदेशवासियों के इस महामारी को हराने के संकल्प के उत्साह को कम नहीं कर पा रहा। खासकर बुजुर्ग टीका लगवाने में सबसे आगे दिख रहे हैं। टीकाकरण के पश्चात केंद्र में बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते वक्त उनका आत्मविश्वास झलक रहा है। सोमवार को टीकाकरण केंद्रों पर सुबह ही वैक्सीन लगवाने के लिए कतार लग गई। निजी अस्पताल से लेकर सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों तक में कमोबेश यही स्थिति रही।

[box type=”shadow” ][/box]

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 45 साल से अधिक उम्र के 53 हजार 370 व्यक्तियों को वैक्सीन लगी। इसके अलावा 672 फ्रंटलाइन वर्कर और 344 स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लगा है। राज्य में अब तक 1 लाख 45 हजार 289 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं, पांच लाख 80 हजार 56 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!