Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

सिलक्यारा सुरंग से निकली उम्मीदों की किरण, 39 मीटर तक पहुँचाया गया पाइप

कोई अड़चन नहीं आयी तो गुरुवार की सुबह तक 41मजदूर लेंगे खुली हवा में सांस

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 नवम्बर 2023, सिलक्यारा, उत्तरकाशी। दीवाली की सुबह से सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुँचने में अब 30-35 मीटर की दूरी रह गयी है। रात को चली आगर मशीन ने ड्रिल कर 18 मीटर पाइप सुरंग में डाल दिये है। अब कुल 39 मीटर तक पाइप पहुँच गए हैं। मजदूर लगभग 70 मीटर की दूरी पर फंसे हुए हैं। एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमदने बताया कि देर रात तक तीन पाइप और इन्सर्ट किये गए हैं। देर रात तक और भी पाइप सुरंग में डाले जायेंगे।

उम्मीद जताई जा रही है कि अगर ड्रिलिंग में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आये तो गुरुवार की सुबह तक फंसे मजदूर खुली हवा में सांस लेंगे। सुरंग में यह उम्मीद की किरण को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया को विशेष जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बड़कोट इलाके से भी रेस्क्यू टनल के 7 मीटर से अधिक खुदाई कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों से ऑडियो संपर्क भी स्थापित कर दिया गया। उन्हें आवश्यक कपड़े,दवा व बना खाना लगातार भेजा जारहा है। इसके अलावा मजदूरों के मानसिक मनोबल को बढ़ाये जाने के लिए एक्सपर्ट की सहायता भी ले रहे हैं। यही नहीं, पूरे प्रदेश में फंसे मजदूरों की सुरक्षा व जिंदगी के लिए दुआ और प्रार्थना के लिए हजारों हाथ भी उठे हुए हैं।मजदूर लगभग 70 मीटर की दूरी पर फंसे हुए हैं।

प्रेस वार्ता में उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, सचिव नीरज खैरवाल,जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *