Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल को नेशनल प्लेटफार्म फोर डिजासटर रिस्क रिडक्शन (NPDRR) की केन्द्रीय समिति में सदस्य मनोनीत किया गया

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने मनोनयन पर ट्वीट कर आभार जताया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी, 2023, गुरूवार, देहरादून। मा० उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा जगदीप धनकड ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल को नेशनल प्लेटफार्म फोर डिजासटर रिस्क रिडक्शन (NPDRR) की केन्द्रीय समिति में सदस्य मनोनीत किया है।

सभापति राज्य सभा आदरणीय जगदीप धनकड ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। नरेश बंसल उत्तराखंड से बीजेपी से राज्य सभा सांसद हैं। उन्होंने राज्य सरकार व भाजपा संगठन में व केंद्र सरकार व संसद की कई समिति मे सदस्य की जिम्मेदारी भी संभाली है।

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने मनोनयन पर ट्वीट कर आभार जताया है।

उन्होंने कहा, “इस पद को देने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा आदरणीय जगदीप धनकड़ जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडडा जी का हार्दिक धन्यवाद। नवीन दायित्व के जरिए भरसक प्रयास कर पद के साथ न्याय करेंगे। इससे निश्चित रूप से उत्तराखंड को भी फायदा होगा।”

यह समिति केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है एवं गृह मंत्रालय अमित शाह इस समिति के अध्यक्ष हैं। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के मनोनयन पर उत्तराखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जन समुदाय ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!