Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदिल्लीदेशदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

सासंद राज्यसभा डॉ० नरेश बंसल ने गुवाहाटी, असम में आई.आई.एम. स्थापना ऐमेंडमेंड बिल पर चर्चा में लिया भाग

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 अगस्त  2025, देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डॉ० नरेश बंसल ने गुवाहाटी, असम में आई.आई.एम. स्थापना ऐमेंडमेंड बिल पर चर्चा मे भाग लिया। डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि यह विधेयक मोदी सरकार की रिफार्म, परफार्म, ट्रान्सफार्म की नीति को प्रकट करता है। वर्षों तक नाॅर्थ ईस्ट अशांत रहा। पहले की सरकारों की नीतियों के कारण जो नार्थ ईस्ट की उपेक्षा हुई है, जब से मोदी जी की सरकार आई पहले सी नाॅर्थ, नार्थ ईस्ट, फिर एक्ट नार्थ ईस्ट, इस पर जो काम हुआ है। विभिन्न प्रकार से वहाँ पर जो अशांति थी उसमें भी कमी आई है, लगभग समाप्त हुई है।

डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि जो भारत सरकार, आसाम सरकार और उल्फा के बीच में एमओएस हुआ था उसके अन्तर्गत बहुत सी विकास की योजनायें स्पेशल डेवलपमेंट पैकेज के अंतर्गत आसाम में होनी हैं और हो रही हैं। उसी के अन्तर्गत यह आईआईएम भी वहाँ पर स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए मैं अपने शिक्षा मंत्री आदरणीय धर्मेन्द्र प्रधान को बधाई देता हूँ कि 555 करोड़ रूपये के आवंटन से यह आईआईएम वहाँ प्रारम्भ हो रहा है।

सासंद राज्यसभा डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि बड़ा आश्चर्य होता है देखकर, जिस आसाम की आबादी 3 करोड़ है, वहाँ पर कोई आईआईएम नहीं था। 5.50 लाख युवा वहाँ पर हायर एजुकेशन के लिए रजिस्टर्ड हैं। उनके लिए कोई अवसर नहीं था दूसरी जगह जाना पड़ता था, आज उनको वो अवसर प्राप्त हो रहा है कि वे अपना एक्सीलेंस बढ़ा सकते हैं, हायर एजुकेशन में अपर स्थान पा सकते हैं।

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि जहाँ 2014 से पहले सिर्फ 2 आईआईएम मेरिट लिस्ट में आते थे, ग्लोबल रैंकिंग में आते थे, वहाँ 7 – 7 आईआईएम ग्लोबल रैंकिंग में आ रहे हैं। फाईनेंनसियल टाइम्स की जो ग्लोबल रैंकिंग है जो सबसे विश्वसनीय मानी जाती है उसने हमारे 7 आईआईएम को रैंकिंग में लिया है, तो यह हर्ष का विषय है और जिस प्रकार से 2014 से पहले केवल साढ़े तीन हजार छात्र आईआईएम में शिक्षा प्राप्त करते थे, और आज 9 हजार आठ सौ से ज्यादा छात्र उसमें शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं लगभग तीन गुना यह संख्या है इससे इसमें और वृद्धि होगी और युवकों को उसमें अवसर प्रदान होगा।

सासंद राज्यसभा डॉ० नरेश बंसल ने सदन में कहा कि इसी प्रकार एजुकेशन ही नहीं सब क्षेत्रों में मेडिकल काॅलेज डबल हुए, हवाई अड्डे डबल हुए, वंदे भारत ट्रेनें चलने लगीं, यूनविर्सिटीज खुली, तो इसी प्रकार से करते हुए जहाँ केवल 13 आईआईएम थे वहाँ 22 आईआईएम हो रहे हैं, और प्राईवेट इंडियन बिजनेस स्कूल (आईबीएस) में छात्र को एक वर्ष के कोर्स के लिए 34 से 42 लाख रूपये तक खर्च करना पड़ता था, आईआईएम खुलने के बाद दो वर्ष का जो एमबीएस कोर्स है,उसमे 14 लाख से 26 लाख रूपये तक के बीच में शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि सरकार इसमें जो प्रत्येक छात्र पर 150 रूपये खर्च होता है उसमें से 125 रूपये सरकार वहन करती है और इंस्टीट्यूट केवल 25 रूपये वहन करता है। इस प्रकार सरकार के द्वारा पूर्ण अवसर नार्थ ईस्ट के, आसाम के और उसके आसपास के छात्रों को मिलेगा, हायर एजुकेशन के लिए अब उनको विदेश नहीं जाना पड़ेगा। मैं इस एमेंडमेंट बिल का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ कि उन्होंने यह बहुत अच्छा कार्य किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!