Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर ला रही है सुनामी, दुनिया भर में कमाई 500 करोड़ के पार

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 22 अगस्त 2023, मुंबई। सिनेमा लवर्स और मेकर्स के लिए इस बार अगस्त बहुत खास है। जहां सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है वहीं साउथ सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म का देश के साथ विदेशों में भी डंका बज रहा है। ऐसे में 10वें दिन भी फिल्म ने तगड़ा कलेक्शन किया है। इसी के साथ ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आइए जानते हैं रजनीकांत स्टारर जेलर ने रिलीज के 10वें दिन कितनी कमाई की है।

तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म का सॉन्ग कावाला इसकी रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो गया था। 10 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म का तहलका 10 दिन बाद भी मचा हुआ है। भारत में ही ये फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है वहीं दुनियाभर में भी फिल्म का डंका बज रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की जेलर ने रिलीज के 10वें दिन 18 करोड़ का कारोबार किया है। जिसके साथ फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 263.90 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं दुनियाभर में इस फिल्म 500 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। अब देखना ये होगा वीकेंड के दूसरे दिन फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

विदित रहे कि इस फिल्म के साथ 2 साल बाद रजनीकांत ने कमबैक किया है. इसके साथ ही ये पता चलता है थलाइवा स्टार रजनीकांत ऑल टाइम हिट स्टार हैं। ये तमिल सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कालीवुड फिल्म बन गई है। नेल्सन दीलिपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पोन्नियिन सेलवन 2, विक्रम, बाहुबली और आरआरआर जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, शिवा राजकुमार, विनायकन, जैकी श्रॉफ और मोहनलाल भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!