Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

लगातार बदल रहा है देश का मौसम

  • जम्मू-उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बरसेंगे मेघा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। देश का मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं भारी बारिश तो कहीं पर बाढ़। मानसूनी बारिश के चलते कहीं मौसम सुहाना है तो कहीं पर बिगड़ गया है। प्रत्येक दिन मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। 9-12 सितंबर तक गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। हालांकि, सुबह से मौसम बना हुआ है। एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह-सुबह उत्तर भारत में स्थित चंडीगढ़ में बारिश दर्ज की गई है। तो आइए जानते हैं कि आपके राज्य का मौसम का ताजा हाल क्या है।

पश्चिम मध्य प्रदेश में बना हुआ एक चक्रवाती सर्कुलेशन

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, एक चक्रवाती सर्कुलेशन पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है। अगले 3 दिनों के दौरान इसी क्षेत्र में इसके बने रहने की संभावना है। इसके लिए देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन तक उत्तराखंड, जम्मू और हिमाचल में जमकर होगी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 10-11 सितंबर के दौरान दक्षिण हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम यूपी में भारी गिरावट के साथ बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा अगले 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

केरल में 12 सितंबर के बाद होगी झमाझम बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, 11 सितंबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कम बारिश होगी, लेकिन उसके बाद 12 सितंबर से भारी बारिश दर्ज होगी। साथ ही 13 सितंबर को कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग भारी बारिश की संभावना बन रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!